छत्तीसगढ़ महिमा रायपुरा। 22 मई 2022, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पश्चिम विधान सभा क्षेत्र की हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा खारुन नदी तट में भीषण ग्रीष्मकालीन समय में शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक प्रदेश भर से पहुंचे विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक गण नदी की शीतल बूंदें ठंडकता महसूस कर नौका विहार का आनंद सह परिवार संग ले रहे हैं। यहां का लक्ष्मण झूला खारुन नदी तट बीचों बीच दोनों ओर से पाटन विधान सभा क्षेत्र जिले दुर्ग और रायपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र रायपुर को जोड़ते हैं।
यहां विभिन्न समुदायों का मंदिर मठ गुरूद्वारा व सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक भवन निर्मित स्थित हैं।
जहां विभिन्न अवसरों पर दर्शनीय मेले और प्रतिदिन सैकड़ों से अधिक संख्या में लोग आवागमन करते रहते हैं। प्रत्येक मौसम में महादेव घाट रायपुरा खारुन नदी की मनोरम दृश्य देखते ही बनता हैं। ग्रीष्मकालीन समय में लोगों का नौका विहार में खारुन नदी बीचों बीच इस तट से उस तट जल की शीतलता मनोरंजन और आनंद का आकर्षण केंद्र बिंदु बना हुआ हैं। जिनकी तस्वीरें अपनी हाल बयां कर रहे हैं छोटे बड़े बच्चे नव जवान बुजुर्ग महिला पुरुष नौका विहार का आनंद लेते दिख रहे हैं।