छत्तीसगढ़ महिमा दुर्ग। 12 मई 2022,
अहिवारा विधानसभा अंर्तगत ग्राम पंचायत गिरहोला में मीडिया प्रभारी अहिवारा एवं गौठान धमधा ब्लाक अध्यक्ष उमेश कुमार बंजारे के विवाह समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार पहुंचे। जहां पर उमेश बंजारे नव वधु लायशी को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामना के साथ आशीर्वाद प्रदान किया। वही विवाह समारोह में दुर्ग जिला महामंत्री रजाक खान, उषा सोनवानी, धमधा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरा वर्मा, अहिवारा नगर अध्यक्ष दुर्गा गजबे, प्रदेष सचिव ओनी महिलांग, जिला सचिव लोकेश साहू, सरपंच ग्राम पंचायत गिरहोला सुनिती यादव , प्रदेश सतनमी समाज उपाध्यक्ष अश्वनी टंडन, विधायक प्रतिनिधि जगदीश मारकंडे, बिलासपुर जिले के युवा पत्रकार सुभाष टंडन, नरोत्तम बघेल, पंकज सोनवानी, आकाश बंजारे आदि विवाह समारोह मे शामिल हुए।