चंद्रदेव प्रसाद राय छ.ग.के अग्रणी विधायक - युधिष्ठिर नायक

 छत्तीसगढ़ महिमा गिरौदपुरी। 16 मई 2022,
 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में, बिलाईगढ़ विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण ग्राम पंचायत मुख्यालय में जन चौपाल लगाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। प्रतिदिन 8 से 10 ग्राम पंचायतों में जन चौपाल लगा कर आम जनताओं की विभिन्न समस्याओं को सुन कर विभागीय अधिकारियों को तुरंत समाधान हेतु निर्देशित कर रहे हैं। जनहित कल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को डांट फटकार भी लगाई जा रही है, जिसमें उचित कार्यवाही कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों में बिलाईगढ़ विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ऐसे विधायक हैं जो अपने विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण ग्राम पंचायत मुख्यालयों में जन चौपाल लगा कर समस्या सुन रहे हैं। यह जन चौपाल का कार्यक्रम युद्ध स्तर पर जारी है,भीषण गर्मी 42 डिग्री तापमान और भरी दोपहरी में भी विधायक जन चौपाल कार्यक्रम में आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायतों के आम नागरिक भी अपनी समस्या व मांग को रखने के लिए विधायक का सैकड़ों की तादात में बेसब्री से इंतजार करते हुए विधायक को अपने बीच पा कर छोटी बड़ी समस्या से अवगत करा और तुरंत समाधान की पहल से हर्षित व गदगद होते हैं।
बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र को 5 जोन में विभक्त कर युद्ध स्तर में जन चौपाल का कार्यक्रम चल रहा है। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र 4 जिला से जुड़ी हुई है,1 ओर महासमुंद जिला तो 2 ओर नवीन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला 3 और जांजगीर-चांपा जिला और 4 ओर बलौदाबाजार जिला की सीमा को छूती है। इस प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक कोने से दूसरे कोने की दूरी लगभग 160 किलोमीटर है। यहां के वनांचल क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, वनांचल क्षेत्र नेटवर्क और विद्युत विहीन क्षेत्र है। मुख्य मार्ग से विहीन क्षेत्र है ऐसे दुरस्त वनांचल क्षेत्र में जन चौपाल लगाना, उनकी समस्याओं को सुनना, समाधान की ओर पहल करना,जन मानस के लिए वरदान से कम नहीं है, जो क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। क्योंकि संसदीय सचिव के साथ समस्त आला अधिकारी और कर्मचारी गण विकास की मार्ग प्रशस्त करने के लिए मौके पर मौजूद रह रहे हैं। संसदीय सचिव के इस ऐतिहासिक पहल और भीषण गर्मी में जन चौपाल की अदम्य साहस के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने दिल से धन्यवाद दिया है।