छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 3 मई 2022, आरंग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खौली के पेट्रोल पंप के आगे तालाब पास खतरनाक मोड़ पर आज लगभग दोपहर 3 बजे कोसरंगी की ओर से रेत से भरी 10 चक्के हाईवा अनियंत्रित हो कर पलट गया।
जिसमें गाड़ी चालक हेल्फर को सुरक्षित निकाले गए और थोड़ा बहुत आई चोटें को देख वहां ग्रामीण जनों ने अपने वाहन से उपचार के लिए ले जाया गया।
वे लोग खतरे से बाहर सुरक्षित बताएं जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत खौली के पेट्रोल पंप तालाब से लगा चंदखुरी फार्म श्रीराम के ननिहाल नगर पंचायत पहुंच मुख्य मार्ग सड़क मोड़ पर कुछेक ग्रामीण जनों द्वारा अपने खेती बाड़ी के साथ शासकीय सड़क की भूमि पर अवैध रूप से अनियमितता बरत अहाता निर्माण कर दी गई हैं। जिनसे आए दिन मोटर साइकिल चार पहिए वाहनों की आवागमन में खतरनाक मोड़ होने से छोटे बड़े सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क निर्माण विभाग के जिम्मेदार उच्च अधिकारियों को विशेष रूप से ध्यान दे सड़क पर अवैध खेत की किनारे घेरे दीवाल को तोड दिया जाना चाहिए। जाली तार घेराव कर खुले रखने से सुरक्षित होंगे।
बंद दीवाल से राहगीर वाहन चालक आवागमन करने वाले इस उस पर दूर से दिखाई नहीं देता जिसके कारण खतरनाक मोड़ होने पर दोनों ओर से सड़क दुर्घटनाएं घट रही हैं। जिसको लेकर लगातार सोशल प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया में समाचार पत्र में प्रकाशित कर शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा हैं।
ताकि खतरनाक मोड़ को सुधार किया जाए आम जनता राहगीरों छात्र छात्राओं को सड़क दुर्घटना से जान जोखिम में डाल सफर तय करने मुक्ति मिल सके।
पिछले वर्ष 2021 ग्रीष्मकालीन में नवीन चौड़ीकरण सड़क शासन प्रशासन द्वारा चंदखुरी से खौली तक निर्माण कार्य किए गए हैं।
जब नवीन चौड़ीकरण सड़क निर्माण नहीं हुए थे तब अहाता निर्माण नहीं हुए थे तब दोनों ओर से वाहन यात्रियों का आवागमन होते दिखाई पड़ता था।
ईट सीमेंट की ऊंचे दीवाल कर अहाता निर्माण सड़क किनारे पर होने के साथ मोड़ के करण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रहा हैं। शासन प्रशासन सड़क निर्माण विभाग द्वारा ध्यान देने चाहिए ग्रामीण जनों की पक्के ईट की दीवाल को तोड कर सड़क की भूमि को प्रयाप्त रूप में सुरक्षित करना चाहिए। उन्हे फेसिंग जाली तार से घेराव कराने अवगत कराते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही करने की अत्यंत आवश्यकता हैं। जिनसे दोनों ओर से सड़क तक आवागमन करने वाले दिखाई दे तो मोड़ पर सतर्क हो वाहन को संतुलित कर सड़क दुर्घटना होने से बचा जा सके। आंखो देखा हाल तस्वीरें बया कर रहे हैं आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने से आस पास के क्षेत्रों व ग्रामीण जनों ने शासन प्रशासन द्वारा शीघ्र मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले पर सख्त कार्रवाई कर शासकीय भूमि से उनके अहाता निर्माण को हटाने जनहित को देखते हुए मांग की गई हैं।
चंदखुरी फार्म से कोसरंगी खरोरा आवागमन मुख्य मार्ग होने से क्षेत्र के लोगों का अधिक आवागमन होते रहते हैं।
सड़क किनारे अवैध रूप से अहाता निर्माण कार्य से पर्याप्त स्थल न हो सकरे के साथ मोड़ होने से आए दिन सड़क दुर्घटना घट रहे हैं। जिनसे जान लेवा सड़क भी कहे जाने लगे है। जिनको संज्ञान लेते हुए सड़क विभाग द्वारा मौके स्थल को देख कर शीघ्र पहल किए जाने चाहिए।