उप संचालक श्री सहारे को सेवानिवृत्त होने पर दी गई आत्मीय विदाई

           संत कुमार धैर्य संवाददाता
 छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर-चांपा। 30 अप्रैल 2022,
जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर-चांपा में पदस्थ वरिष्ठ उप संचालक एम.आर.सहारे को सेवानिवृत्त होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा उन्हें आत्मीय विदाई दी गई। जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर के कर्मचारियों द्वारा उन्हें साल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। श्री सहारे गत सवा दो वर्षों से जांजगीर में पदस्थ रहे। एम आर सहारे ने इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारियों की कार्यों की सराहना किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में कर्मचारियों द्वारा शासकीय कार्यों के निष्पादन में उन्हें मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा श्री सहारे की सेवा निवृत्त होने के बाद उनके सुखमय जीवन की कामना किया।
इस अवसर पर सहायक ग्रेड-3 देवेन्द्र कुमार यादव,वरिष्ठ छाया चित्रकार गोपाल दुबे,वाहन चालक शिव शंकर चौहान,कंप्यूटर आपरेटर मनीष सूर्यवंशी,श्रीमती बिजमा राजपूत उपस्थित थीं।