कोसीर में सर्वनाई कनौजिया समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुई उत्तरी गणपत जांगड़े


 छत्तीसगढ़ महिमा सारंगढ़। 13 अप्रैल 2022, श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग.शासन अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसीर में सर्वनाई कनौजिया समाज के सामाजिक परिक्षेत्र क्रमांक 05 के सम्मेलन में शामिल हुई। जहाँ समाज के पदाधिकारियों ने उनकी आत्मीय स्वागत किये। श्रीमती जांगड़े ने संबोधन में  समाज की एकजुटता पर जोर देने की बात कही। सर्वनाई कनौजिया समाज के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन लोगों की सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालन हेतु मांग पर श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक ने समाजिक भवन निर्माण विकास कार्य के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। इस अवसर पर गणपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि एवं उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन क्षेत्र वासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।