युवा कांग्रेस धरसींवा विधानसभा के अध्यक्ष बने - खुबी डहरिया

     छत्तीसगढ़ महिमा खरोरा। 16 अप्रैल 2022,
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संतोष कोलकुंडा, राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर,प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी,प्रदेश महासचिव रविंद्र बबलू भाटिया,प्रदेश महासचिव संदीप वोरा,प्रदेश सचिव शशि सिंह,तुका राम चंद्रवंशी,अमित मिरी,जिलाध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा और पार्टी संगठन की सहमति से धरसींवा विधानसभा के अध्यक्ष खुबी डहरिया की नव नियुक्त किया गया। जिससे युवाओं में नई जोश उमंग देखने को मिला। खुबी डहरिया निरंतर समाज सेवा के साथ ही कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने समर्पित भाव से तत्पर रहते हैं, उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें विधान सभा क्षेत्र का युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए। क्षेत्र वासियों युवाओं के द्वारा विधानसभा उनके अध्यक्ष बनने का बात सुना तो खुबी डहरिया का रायपुर से खरोरा आगमन होते ही भव्य स्वागत कर आतिशबाजी के साथ सब खुशी से झूम उठे एवं नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष खुबी डहरिया ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया। जिसमें सुरेंद्र गिलहरे - पार्षद, संत नवरंगे - पार्षद, तोमलाल वर्मा, डागेश्वर जोशी, होलेंद्र बंजारे, राकेश बघेल, सत्यवान तांडी, राजा बंजारे, सुमित मार्कण्डेय, नरेंद्र गिलहरे, लक्ष्मी कोसले, गेंद राम टंडन, भूपेंद्र डहरिया, अनिल डहरिया, गौतम डहरिया, दुलेश रात्रे, चेतन चेलक, भगत चेलक व सूर्यकांत चेलक आदि साथी गण उपस्थित रहे थे ।