वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत बया गौठान में गोबर खरीदी का शुभारंभ किया गया

     छत्तीसगढ़ महिमा कसडोल। 16 अप्रैल 2022, 
जिले बलौदा बाजार की विकास खंड कसडोल अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत बया गौठान में  गोबर खरीदी का शुभारंभ सरपंच श्रीमती दीपांजलि मनी राम पंकज ने किया गया।
 इस दौरान जय महामाया महिला स्व सहायता समूह के पदाधिकारी गण सहित महिला पंच और ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित थे। गौठान में गोबर 2 कुंटल 33 किलो की खरीदी किया गया। सरपंच श्रीमती दीपांजलि मनी राम पंकज ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ लेने आगे बढ़ चढ़ कर ग्राम वासियों को सहभागिता सुनिश्चित किया जाना चाहिए।