गौवध का विरोध और गौ सेवा करने पर भी जोर दे :जीवन जीने की कला सिखाती है भागवत कथा: अशवंत तुषार साहू

गौवध का विरोध और गौ सेवा करने पर भी जोर दे :
जीवन जीने की कला सिखाती है भागवत कथा: अशवंत तुषार साहू
  छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 22 फरवरी 2022, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुसमुन्द में चल रहे श्रीमद भागवत कथा में महाराज ने कथा का सारांश कर जीवन को जीने की कला भी समझाई। कई उपदेशात्मक वृतांत सुनाकर भक्तों को निहाल भी किया। कथा सुना कर भक्तों को भावविभोर किया गया। जीवन कैसे जीना चाहिए इसके बात को बखूबी समझाया। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि कृष्ण और सुदामा की निश्चल मित्रता आज भी उदाहरण है। भगवान ने मित्रता निभाते हुए सुदामा की स्थिति को सुधारा। गौवध का विरोध और गौ सेवा करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान किसान नेता अशवंत तुषार साहू सहित क्षेत्र के तमाम लोग कथा का रसपान करते नजर आए। साथ में फत्ते साहू,हिमांशु साहू,डॉक्टर गोकुल साहू,जगदीश सिंह ठाकुर,रमेश पटेल,राजेंद्र ध्रुव, बबलू साहू,आशीष साहू,टेमन साहू,जानू साहू,डुमेन्द्र साहू,योगेश चंद्राकर,रामकुमार ध्रुव,पुष्पेंद्र साहू,नागेश साहू,मोहन साहू,अत्यधिक संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहे थे।