गिरौदपुरी धाम गुरु दर्शन को लेकर पचपेड़ी में बैठक हुआ संपन्न युवाओं एवं महिलाओं पदाधिकारीओं को दी गई दायित्व

  छत्तीसगढ़ महिमा मस्तुरी।16 फरवरी 2022,
परम पूज्य संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के जन्म कर्म तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में सतनाम धर्म संस्कृति के प्रचार - प्रसार एवं गिरौदपुरी धाम मेला में पधारे संत समाज को गुरू दर्शन हेतु मिनीमाता गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी ग्राम पचपेड़ी तहसील मस्तुरी जिला बिलासपुर द्वारा गुरु दर्शन मेला के पहले बैठक विगत दिनों आहूत किया गया। जिसमें मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा परीक्षेत्र के बजाय विधान सभा स्तरी पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें पदाधिकारियों में महिला मोर्चा,एवं युवा मोर्चा का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को गिरौदपुरी धाम के जन्म स्थली मुख्य मंदिर में साक्षी मानकर पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के कहे हुए संदेश एवं ममतामयी मिनीमाता जी द्वारा कहे हुए कारवां को आगे बढ़ाने के लिए जन-जन तक पहुंचाने का लिया शपथ मिनीमाता गुरु द्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुखराम खुंटे,उपाध्यक्ष उदय भार्गव, मुकेश बंजारे,संजय जांगडे, मनहरण कोसले सह सचिव , देवेंद्र कुर्रे,संरक्षक टाकेश्वर पाटले,रज्जू भार्गव,माखन भास्कर,धरम भार्गव,कपूर चंद घृतलहरे,लखन कोशले,परसराम जांगड़े ,प्रवक्ता चंदराम बर्मन,पंकज कोशले मुख्य कार्यपालन अधिकारी,दिलेश घृतलहरे,युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वजीत अनंत,अश्विन टंडन,सचिव हरिशचंद सोनी,बिज्जू जोशी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मोती मधुकर,उपाध्यक्ष श्रीमती शशिकला राय,सचिव श्रीमती शीला सोनी,सह स.श्रीमती सुनैना महिलांगे,मिडिया प्रभारी राम गोपाल भार्गव,माखन भास्कर सरपंच संघ अध्यक्ष,उपाध्यक्ष धरम भार्गव कार्यकारिणी फनीराम कोशले,तुलाराम रात्रे,सकीर बंजारे,आशिष बर्मन,शिव भास्कर,कुलदीप राय,रेशम लहरे,सानू खुटे, गजेन्द्र महिलांगे, रंजीत कुमार,कलेशू जांगडे,आलोक महिलांगे,अमितेश भार्गव,बादल घृतलहरे,दौलत घृतलहरे एवं समस्त मिनी माता गुरु द्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी एवं आदि लोग उपस्थित रहे थे।