राजिम महोत्सव की तर्ज पर 3 दिवसीय गिरौदपुरी महोत्सव प्रारम्भ करने की मांग शासन से हृदय प्रहगसी अनंत ने किया

राजिम महोत्सव की तर्ज पर 3 दिवसीय गिरौदपुरी महोत्सव प्रारम्भ करने की मांग शासन से हृदय अनंत ने किया
 छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 15 फरवरी 2022,
 सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी,संगठन के प्रदेशाध्यक्ष,समाज सेवक, प्रसिद्ध गायक, हृदय प्रकाश अनंत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के महान 
  संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के जन्म कर्म तपो भूमि गिरौदपुरी धाम की महत्ता,ख्याति और गरिमा को ध्यान आकर्षित करते हुए राजिम महोत्सव की तर्ज पर गिरौदपुरी धाम मेला के अवसर पर 3 दिवसीय गिरौदपुरी महोत्सव प्रारंभ कराने मांग पत्र दिया है।
विदित हो कि सतनाम पंथ के प्रवर्तक संत गुरू घासीदास बाबा जी के जन्म कर्म स्थली गिरौदपुरी धाम का मेला में देश विदेश प्रदेश के करोड़ों लोगों संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का जन आस्था विश्वास का केंद्र बिंदु है,मनोरम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ है। 
जहां प्रति वर्ष 3 दिवसीय भव्य गुरू दर्शन मेला आयोजन किया जाता रहा हैं। जिसमें देश विदेश भर से कई लाखों से अधिक संख्या में सर्व समाज के संत श्रद्धालु दर्शनार्थी पर्यटक गण गुरू दर्शन आशीर्वाद प्राप्त करने अपने दुख सुख समृद्धि की कामना करने पहुंचते है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में एकमात्र गिरौदपुरी धाम ऐसा पर्यटन स्थल हैं जहां प्रति दिन सैकड़ों हजारों की संख्या में संत श्रद्धालु दर्शनार्थी पर्यटक गण विभिन्न स्थानों से आवागमन करते रहते हैं।
दिल्ली की कूतुंबमीनार से भी ऊंचा वहां भव्य जैतखाम निर्मित किया गया है जिनको देखने देश विदेश से लोग आवागमन करते रहते हैं।
गिरौदपुरी महोत्सव के प्रारंभ हो जाने से सांस्कृतिक रूप से भी गिरौदपुरी की ख्याति बढ़ेगी एवं दर्शनार्थियों को रात्रिकालीन भी उचित व्यवस्था मिल सकेगी।
जिसको लेकर हृदय प्रकाशअनंत देवदास बंजारे स्मृति राज्य अलंकरण पुरुस्कार से सम्मानित ने जगतगुरू रूद्र कुमार केबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग से और अमरजीत सिंह भगत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति संस्कृति मंत्री और संचालक संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन को गिरौदपुरी धाम में महोत्सव प्रारंभ कराने मांग पत्र प्रेषित किया गया है। जिस पर शीघ्र पहल होने की संभावना बना हुआ हैं।