मस्तूरी जनपद पंचायत की विभिन्न महिला समूह शासन की योजनाओं का लाभ लेकर बढ़ रही है सफलता की ओर
छत्तीसगढ़ महिमा मस्तूरी। 5 फरवरी 2022, जिला बिलासपुर के जनपद पंचायत मस्तुरी अंतर्गत आने ग्राम पंचायत वेद परसदा,बनियाडीह,जुहली, कुकदा, बोहारडीह में बने गौठान में समूह की महिलाएं शासन की योजनाओं व अधिकारियों के मार्गदर्शन मे जैविक खाद, मशरूम उत्पादन,सब्जी उत्पादन,फिनाइल बनाना,मुर्गी पालन,बतख पालन,कपड़े धोने का सर्फ,साबुन बना कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहीं हैं।
जब गौठान का निरीक्षण करने परियोजना अधिकारी रिमन सिंह पहुंचे तो महिला समूहों के द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों को देखा गया और जो कमियां नजर आई उसमे सुधार करने को कहा।
आगे बताए की सभी गौठानो में अपनी एक विशेषता है यहां भी अच्छी गुणवत्ता की वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। गौठान के चारागाह में कार्य करने आस पास के तलाब में मछली पालन करने दिशा निर्देश दिया गया।
वही समूह की कार्य योजनाओं को देखते हुए तेल निकालने व मसाला बनाने की मशीन प्रदान की जायेगी कहा। निरीक्षण के दौरान रूप लता बुनकर , ललितकुजूर (Adeo) सुशीला बंजारे raeo, नोमेश तिवारी bpm, अमृता नेताम,जसवंत जांगड़े, ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच, सचिव,रोजगार सहायक स्व सहायता समूह के सदस्य गण उपस्थित रहे।