झेरिया यादव समाज का लोहर्सी सोन मस्तुरी ब्लाक में समाजिक जागृति सभा आयोजित कार्यक्रम हुए संपन्न

झेरिया यादव समाज का लोहर्सी सोन मस्तुरी ब्लाक में समाजिक जागृति सभा आयोजित कार्यक्रम हुए संपन्न
        छत्तीसगढ़ महिमा मस्तुरी। 5 फरवरी 2022, जिला बिलासपुर की मस्तुरी ब्लाक के ग्राम पंचायत लोहर्सी (सोन) में झेरिया यादव समाज का बैठक आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष दीपक यादव के निर्देशानुसार मस्तुरी ब्लाक के अध्यक्ष नंदकुमार यादव के नेतृत्व में झेरिया यादव समाज द्वारा ग्राम लोहर्सी सोन में समाजिक जागृति सभा आयोजन किया गया।
इस अभियान में मस्तुरी क्षेत्र के यादव समाज के प्रमुख समाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया गया। 
अपने ईष्ट देव श्रीकृष्ण का जयकारा करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने प्रदेश स्तरीय का चुनाव में जगनिक यादव को जिताने कि अपील की और छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज यादव ने कहा हम ब्लाक में जा कर संगठन को मजबूत करेंगे और जगनिक यादव को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।
उन्होंने कहा छ.ग.झेरिया यादव समाज का चुनाव 31मार्च तक स्थगित है। जिला नगर ब्लाक तहसील परिक्षेत्र का चुनाव प्रदेश चुनाव के बाद प्रदेश कमेटी की निर्देशानुसार होगा मस्तुरी ब्लाक के अध्यक्ष नंदकुमार यादव ने कोरोना काल से बचाव के जानकारी देते हुए उन्होंने बच्चों की शिक्षा के साथ साथ देश की अर्थ व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला सही जानकारी और सावधानी से इससे बचा जा सकता है।
 मस्तुरी ब्लाक को प्रदेश स्तर से जोड़ने में दीपक यादव, मनोज यादव,आर डी यादव,ओंकार यादव का योगदान रहा। झेरिया यादव समाज एक विशाल वट वृक्ष की तरह है जिसका जड़ बहुत मजबूत एवं शाखा पुरे छत्तीसगढ़ में फैला है। पुरे यादव समाज को संगठित कर सबको साथ लेकर प्रदेशाध्यक्ष जगनिक यादव के साथ कदम से कदम मिला कर हम सबको चलना है।
समाज के भविष्य के निर्माण के लिए मस्तुरी ब्लाक हमेशा आपके साथ खड़ा है बैठक में अध्यक्ष नंदकुमार यादव, उपाध्यक्ष नंदलाल यादव, सचिव सुखचंद यादव, कोषाध्यक्ष जयसिंह यादव,संरक्षक प्यारेलाल यादव, सुखपाल यादव,नारद यादव,राजेश यादव,दीनानाथ यादव,जगेश्वर यादव एवं मल्हार राज के अध्यक्ष मंकर यादव,उपाध्यक्ष चिंता राम यादव,सचिव जीतराम यादव एवं मस्तुरी ब्लाक के पंच गण एवं सलाहकार झेरिया यादव समाज के लोग मस्तुरी क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे हुए अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।