चंद्रदेव राय की उपस्थिति में विधायक कार्यालय सरसीवां में भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर जयंती मनाई गई।
छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 7 जनवरी 2022, चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव ने कहा कि राजीम लोचन भगवान भक्तिन कर्मा माता से प्रार्थना है की वह प्रदेशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सुख शांति,समृद्धि प्रदान करें।
श्री राय ने भक्त माता कर्म जयंती के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल प्रसाद साहू तहसील अध्यक्ष, अशोक साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष, तोषराम साहू कार्यकारिणी अध्यक्ष, विशेषर साहू पूर्व अध्यक्ष, पंकज चंद्रा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवां, डॉ.परमानंद साहू अध्यक्ष -पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, दयाराम साहू, सुरूती साहू, दयाराम साहू पूर्व अंकेक्षक, राजेश साहू, दयाराम साहू, धनसाय साहू प्रवक्ता, छोटेलाल साहू, गोविंद साहू, देवनारायण साहू, कमल साहू, किशन शर्मा, कपूरचंद अग्रवाल, डॉ.अगेश्वर पटेल, धनसिंह साहू, सुंदर साहू, देवचरण साहू, लालजी साहू सभी सामाजिक बंधु गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।