राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का अवलोकन व समीक्षा बैठक 9 जनवरी को प्रदेश कार्यालय रायपुर में
छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 2 जनवरी 2022, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश अनंत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि समस्त प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को सूचित हो कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय के निर्देशानुसार वर्ष 2022 के शुभारंभ पर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2021 के समस्त कार्यों के अवलोकन व समीक्षा हेतु परिचर्चा का आयोजन किया जाना है। जिसका मुख्य एजेंडा विगत वर्ष के संगठनात्मक विश्लेषण एवं पदाधिकारियों की गतिविधियों का आंतरिक व बाह्य समीक्षा एवं आगामी वर्ष हेतु नियमानुसार पूर्व नियोजित कार्यविधि का निर्धारण किया जाना है, साथ ही प्रदेश पदाधिकारी एवं नियुक्त जिलाध्यक्षों की कार्यशैली का उचित मूल्यांकन कर योग्यतानुसार पदोन्नति अथवा निष्काशन की प्रकिया अपनाई जाएगी।
श्री अनंत ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के नाम लोगो व पद का लगातार दुरुपयोग करने वाले व्यक्तियों पर भी स्थानीय थाना व चौकी में प्रदेश कार्यालय द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा, आवश्कतानुसार उच्च अथवा जिला न्यायालय के माध्यम से कार्यवाही करने हेतु अग्रेषित किया जावेगा।
साथ ही जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की गतिविधियों का भी यथोचित मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया जाएगा।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष द्वारा उचित मापदण्ड स्वरूप संगठन, दायित्व, नियुक्ति,निष्काशन, कोष आदि प्रमुख बिंदुओं पर परिचर्चा व समीक्षा हेतु आवश्यक बैठक का निर्धारण 9 जनवरी 2022 को प्रातः 11 बजे प्रादेशिक कार्यालय लालबाग होटल के पास तेलीबांधा रायपुर में समस्त प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष (मुख्य संगठन महिला व पुरुष युवा संगठन महिला व पुरूष) को उपस्थित होना अति आवश्यक है।
प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय के निर्देशानुसार अनुपस्थित पदाधिकारी की नियुक्ति स्वमेव समाप्त मानी जाएगी।