छ.ग. ग्राम रोजगार सहायक संघ ने पुन: लंबित 11 सूत्री मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

 छ.ग. ग्राम रोजगार सहायक संघ ने पुन: लंबित 11 सूत्री मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
 छत्तीसगढ़ महिमा पाटन। 2 जनवरी 2022, छ.ग.ग्राम रोजगार सहायक संघ के लंबित मांगो को लेकर विगत दिनों 31 दिसंबर 2021 को ग्राम जामगांव पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपा। 
वही मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित किया। 
ग्राम रोजगार सहायक की 11 सूत्रीय मांग - 1. ग्राम रोजगार सहायको का नियमितीकरण किया जाएं।
2.मनरेगा कमियों की भांति ग्राम रोजगार सहायकों का भी ग्रेड - पे निर्धारण की जाएं।
3. ग्राम रोजगार सहायक को पंचायत विभाग में मर्ज कर सहायक सचिव बनाया जाएं।
4. ग्राम रोजगार सहायको को वरीयता के आधार पर पंचायत सचिव पद में पदोन्नत किए जाएं।
5. ग्राम रोजगार सहायक को बर्खास्त न कर  निलंबन की कार्रवाई की जाएं।
6. ग्राम रोजगार सहायक को 62 वर्ष की जॉब सिक्योरिटी प्रदान किए जाएं।
7.अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाएं।
8. मनरेगा कमियों की भांति भी स्थानांतरण नीति में रोजगार सहायकों को भी शामिल की जाएं।
9. ग्राम रोजगार सहायक को यात्रा एवं मोबाइल भत्ता का लाभ दी जाएं।
10.जिन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत या नगर निगम मे शामिल किया जा रहा है, वहा के ग्राम रोजगार सहायक को नगर पंचायत या नगर निगम मे संमायोजित की जाएं।
11. रोजगार सहायकों की भर्ती स्थानीय ना होकर जिला पंचायत जनपद पंचायत स्तर से हो जिसमें ग्राम रोजगार सहायक संघ के पदाधिकारी, देवेन्द हिरवानी संभाग अध्यक्ष दुर्ग व जिलाध्यक्ष बालोद संजय सोनवानी , मनोज देवांगन जिला मिडिया प्रभारी बालोद, स्वाती मार्कण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे थे।