आजादी के 75 वर्ष बाद भी जान लेवा गड्ढे धाराशिव गोविंदा मार्ग नहीं बना

आजादी के 75 वर्ष बाद भी जान लेवा गड्ढे धाराशिव गोविंदा मार्ग नहीं बना
 छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 20 जनवरी 2022,
देश की आजादी के 75 वर्ष और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण 21 वर्ष बाद भी पिछड़ा हुआ हैं जान लेवा गड्ढे कीचड़ पानी में तब्दील हो चुका है धाराशिव गोविंदा मार्ग।
जिला और विधान सभा क्षेत्र जांजगीर चांपा के अंतिम छोर पर स्थित है जो विकास खंड नवागढ़ और बम्हनीडीह विधान सभा क्षेत्र जैजैपुर को जोड़ने वाले एकमात्र हसदो नदी तट इस उस पार बिचो बीच पुलिया निर्माण तो की गई हैं।
पर गोविंदा के बस्ती और धाराशिव बस्ती मुख्य मार्ग पहुंच तक दोनों गांव की लगभग 1 किलो मीटर दूरी तक कच्ची सड़क जर्जर हालत में तब्दील हो चुका हैं।
बरसात में कीचड़ पानी गड्डे और अन्य समय पर धुलमय स्थिति में रहता हैं।
लोग अपने जान जोखिम में डालकर आवागमन करने मजबूर हैं। शासन प्रशासन विभागीय अधिकारियों जन प्रतिनिधियों को इसके लिए विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आए दिन चार पहिए दो पहिए वाहनों की आवागमन में सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं।
 क्षेत्र और आस पास के ग्रामीण जनों द्वारा शासन प्रशासन विभाग से शीघ्र रोड की सुगम निर्माण कराने की मांग किया गया हैं।
ताकि जान लेवा गड्ढे धाराशिव गोविंदा मार्ग सुगम बने आवागमन करने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो और कीचड़ पानी गड्डे धूल दुर्गम पथ से मुक्ति मिले।