वार्षिक उत्सव,कैरियर मार्गदर्शन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम अमृतलाल कश्यप लाल संस्कार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरभट्ठी में हुआ सम्पन्न
जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 05 फरवरी 2026, गत दिनांक - 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार को अमृतलाल कश्यप लाल संस्कार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरभट्ठी में वार्षिक उत्सव,कैरियर मार्गदर्शन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की तैलचित्र पर कुमकुम तिलक लगाकर दीप,अगरबत्ती प्रजुवल्लित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोकुल रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर- चांपा,अध्यक्षता ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर अपर कलेक्टर जांजगीर -चाम्पा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आनंदरूप तिवारी संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर, सुश्री योगिता खापर्डे नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर,रविन्द्र गेंदले सहायक औषधि नियंत्रक जांजगीर-चाम्पा, भागीरथी कश्यप नायब तहसीलदार - बलौदा, प्रमानंद जांगड़े चीफ सेफ्टी ऑफिसर,हसदेव थर्मल पॉवर स्टेशन कोरबा वेस्ट,कमल कश्यप निजसचिव महाधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर ओमप्रकाश चंद्रवंशी नायब तहसीलदार बोदरी बिलासपुर सुनील साहू सहायक प्रबंधक,संतोष कुमार पाल लोको पायलट टी.एल.सी. द. पू.म.रेलवे बिलासपुर,चंद्रकांत कश्यप पूर्व प्रोवेशनरी ऑफिसर एवं संचालक विजयलक्ष्मी राईस मिल, अकलतरा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में घासीराम कश्यप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत नवागढ प्राधिकृत अधिकारी मंडी अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति शिवरीनारायण,चंद्रशेखर कश्यप प्रदेशाध्यक्ष अथरिया कुर्मी समाज (छ.ग.), रामेश्वर कश्यप युवा कश्यप प्रदेशाध्यक्ष अथरिया कुर्मी समाज (छ.ग ),संतोष कश्यप प्रदेशध्यक्ष कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच (छ.ग.), हरप्रसाद कश्यप संचालक मोहरसाय पेंडरी, रामकुमार कश्यप पूर्व कृषि विकास अधिकारी सक्ती, शिव कश्यप नगर अध्यक्ष जांजगीर कनौजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़, मनीष लहरे पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बसपा जांजगीर, संतोष कुमार कश्यप प्राचार्य (शा.उ.मा.वि. महंत),घनश्याम कश्यप संचालक कृष्णा राईस मिल चोरभट्ठी,पातंजल कुमार यादव व्याख्याता शा.उ.मा.वि. धाराशिव, विशेषर कश्यप प्राचार्य शा.उ.मा.वि.तागा, श्रीमती अंजुला सोनी प्राचार्य शा.उ.मा.वि.देवकिरारी, मनीष सिंगसरवा पूर्व सरपंच पकरिया, श्रीमती सविता यादव व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल सुकली, रामनारायण भैना,सरपंच तागा,ज्योति कश्यप स.शि. शा.उ.मा.मल्दा,अरविन्द कश्यप शिक्षक आत्मानंद पू. मा.शा.नवागढ़ सूर्यकांत कश्यप,राधेश्याम कश्यप बरिष्ठ फीटर - पी.आई.एल. चांपा,महेश कश्यप स.शि.प्रा.शा. हल्दी टिकरा, बुधराम कश्यप संचालक सरस्वती शिशु मंदिर दुण्डरी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि गोकुल रावटे ने गाँव में पढ़ाई के कल्चर विकास पर जोर दिया।
विद्यालय की छात्रा कु.सौम्या द्वारा प्रश्न पूछा गया जिसका मुख्य अतिथि द्वारा सारगर्भित मार्गदर्शन दिया गया। अध्यक्षता कर रहे ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक सेवा की जानकारी दिया। सुश्री योगिता खापर्डे ने अपने बचपन की बात से छात्रो को जोड़कर शिक्षा पर ध्यान देने की बात बताई। आनंदरूप तिवारी तथा रविन्द्र गेंदल ने शिक्षा के नियमित अभ्यास पर जोर दिया,भागीरथी कश्यप ने शिक्षा में कैसे भविष्य सुधर सकता है बताया। शशिभूषण सोनी ने जो भी कार्य करो उसे सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश पर जोर दिया। ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने समय का सही उपयोग,गहन अध्ययन तथा मोबाईल की कमियां व कम उपयोग पर जोर दिया। परमानंद जांगड़े ने सेफ्टी पर विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय में कक्षा - 10 वी,12 वी (बोर्ड परीक्षा) में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को स्व.रामाधार कश्यप की स्मृति पुरस्कार के रूप में - 1100 - 1100 रूपये 04 बच्चों को पुरस्कार के रूप में दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले छात्रो को स्व. रामरतन भेड़पाल की स्मृति में कुल 11000 की राशि उनकी पत्नी श्रीमती लहुरमति भेड़पाल के द्वारा प्रदान कर सम्मान,मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पातंजल कुमार यादव व्याख्याता शा.उ.मा.वि.धाराशिव को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025 - 26 में सहायक शिक्षण सामग्री प्रतियोगिता में प्रथम तथा राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षण उपकरण मेला में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेन्टो, श्रीफल व सॉल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र - छात्राओं ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति कश्यप, घनश्याम सिंह ठाकुर और महेश कश्यप ने किया। प्राचार्य विश्वनाथ कश्यप,संचालक विष्णु कश्यप ने सभी अतिथियो,शिक्षको गणमान्य नागरिको छात्र - छात्राओ का अभिनंदन किया व सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पूरे कार्यक्रम को कमल कश्यप रिपोर्टर ग्राम किरारी द्वारा कवरेज किया गया।