विक्रम महिलांग बनेंगे निर्विरोध जनपद पंचायत क्षेत्र 03 के सदस्य

विक्रम महिलांग बनेंगे निर्विरोध जनपद पंचायत क्षेत्र 03 के सदस्य
     छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 10 जनवरी 2022, त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में महासमुन्द जनपद पंचायत  क्षेत्र क्र.03 से पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य रहे स्व.श्री धरमदास महिलांग के निधन पश्चात  रिक्त सीट से उपचुनाव में प्रत्याशी के रुप में उनके सुपौत्र विक्रम महिलांग ने नामांकन दाखिल किया हैं। जहां से सिंगल नामांकन के वजह से निर्विरोध निर्वाचित होंगे उनके निर्विरोध जीत के लिए गांव क्षेत्र और समाज के लोगों में हर्ष व्यक्त है।
 उन्होंने जीत के लिए अपने दादा स्व.श्री धरम दास महिलांग एवं चाचा त्रिभूवन महिलांग पूर्व नगरपालिका उपअध्यक्ष राशि महिलांग पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष न.पा.महासमुन्द रूपेश महिलांग युवा नेता का आभार जताया है।
 उक्त जानकारी प्रेस को सामाजिक कार्यकर्ता टारजन मन्नाडे ने पर दिया है।