श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ मंदिर हसौद के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री डॉ.डहरिया
छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 9 जनवरी 2022, मंदिर हसौद नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव एवं उनके परिवार द्वारा बजरंग चौक मंदिर हसौद हृदय स्थल में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम 4 जनवरी से प्रारंभ हुआ इसी कड़ी में श्री कृष्ण जन्म के पावन अवसर पर डॉ.शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री का आगमन नगर हृदय स्थल बजरंग चौक में हुआ।
जहाँ समस्त श्रद्धालु गण के साथ मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया शामिल हो कर श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का श्रवण किया।
श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में भगवान की पूजा अर्चना कर समस्त श्रद्धालुओं के कल्याण की कामना मंत्री जी ने किया।
प्रमुख रूप से भागवत आयोजन एवं नगर के प्रथम नागरिक ओमप्रकाश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत मंदिर हसौद,शोभित साहू जोन अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आरंग मंदिर हसौद,रेखराम पात्रे संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण), प्रवीण सिंह महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग, अधिवक्ता अनुज मिश्रा,मिथलेश पटेल सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग,प्रहलाद शर्मा, राम कुमार सिंह, प्रेमनारायण मिश्रा,दिलीप जोशी, अवधेश मिश्रा, विक्की साहू सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग, मुकेश सोनी, प्रमोद कुर्रे मीडिया प्रभारी,ललित कुर्रे मीडिया प्रभारी, जागेश्वर यादव, त्रिलोचन साहू, बलराम सोनवानी, भूषण बघेल, विनोद पटेल,जगदेव जोगी, बेदु घृतलहरे, गोपाल चतुर्वेदी सरपंच गांधी ग्राम, राकेश जायसवाल,बंटी मिश्रा,पूकेश साहू, निर्देश सिन्हा, किशोर निर्मलकर, राहुल जोशी,जितेंद्र चतुर्वेदी,मनोज बघेल, गोपी मार्कण्डेय, लल्ला चेलक, राजू बघेल, गोपी कोशले, आर्यन जोशी, नगर के माता बहन युवा बुजुर्ग बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।