छग किसान समिति के किसान आंदोलन अभियान के थीम सांग जूर मिल संगी एवं हौं मैं किसान के बेटा, छत्तीसगढ़ी गीत का लोकार्पण हुआ।

छग किसान समिति के किसान आंदोलन अभियान के थीम सांग जूर मिल संगी एवं हौं मैं किसान के बेटा, छत्तीसगढ़ी गीत का लोकार्पण हुआ।
      छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर। 7 दिसंबर 2021, छग किसान समिति के किसान आंदोलन अभियान के थीम सांग जूर मिल संगी एवं हौं मैं किसान के बेटा, छत्तीसगढ़ी गीत का लोकार्पण कार्यक्रम एक भव्य समारोह में होटल प्रीत बिलासपुर में संपन्न हुआ।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजेश साहू वरिष्ट समाज सेवी, अध्यक्षता डॉ.डी.एन.साहू संयोजक छग किसान समिति एवं विशिष्ट अतिथि संतोष यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष, दीनदयाल मांझी जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, कृष्ण कुमार कश्यप, एवं गीत के रचनाकार पूर्व प्रधान पाठक एल.एन.साहू थे। 
कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रदेश महासचिव यू.के. साहू ने किया।
कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से 50 पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ.डी.एन. साहू किसान समिति के संयोजक ने कहा कि संगठन को किसानों तक उनके अधिकार की बात को पहुंचाने के लिए गीत आवश्यक थी, ताकि अधिक से अधिक किसानों को उनके अधिकार के लिए जागृत कर लड़ने के लिए तैयार किया जा सके।        
आपने आगे कहा कि छग में धान का समर्थन मूल्य इस वर्ष 3000 रू प्रति क्विंटल की दर 25 क्विंटल की खरीद तथा प्रति वर्ष 10% की वृद्धि हो एवं एम.एस.पी. की कानूनी गारंटी हो, किसानों के प्रत्येक खेत का पानी और बिजली निशुल्क मिले, छग में किसानों की समस्त उपज दलहन, तिलहन अनाज और फल सब्जी को सरकार एम एस पी में खरीद करे, सोसायटी प्रतिदिन दस बजे से पांच बजे तक खुले जिससे किसान अपना लेन देन कर सके, किसानों का पूरा लेन देन डिजिटल हो,किसानों को खाद बीज दवा और तौल के बोरा घर में पहुंचा कर दिया जाए। आपने आगे कहा कि अब किसान कृषि और उपजाऊ भूमि को उद्योग आदि अन्य उद्देश्य के लिए नहीं देना चाहते। एल.एन.साहू ने शानदार कविता प्रस्तुत कर किसान और किसान प्रतिनिधियों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ब्रजेश साहू ने किसान संगठन और किसानों की मांगों को जायज़ हक बताते हुए सभी मांगों का समर्थन किया।
सभा में श्रीमती पूनम साहू, श्रीमति गिरजा साहू, श्रीमति उत्तरा सक्सेना, सुखराम खुटे, संग्राम सिंह यादव, किरण कुमार जग्गा, लक्ष्मी महेश, संजय साहू, संजय कुमार शाह जिलाध्यक्ष सारंगढ़, फिरत राम पटेल,संत राम बसोड़, धनंजय महिलांग,भैया राम रात्रे, लोचन साहू, मनी राम साहू , कमलेश साहू,प्रवेश साहू, सुकृत साहू, हरिश्चंद साहू,मेला राम साहू, चंद राम साहू, रामलखन साहू, ब्रिज यादव,रामेश्वर चौहान, बूंदराम जांगड़े, प्रीतम कश्यप, राम प्रसाद यादव, श्याम मूरत कौशिक, डा संतोष साहू, किशन प्रजापति, राम सनेही साहू,संत राम साहू, जागेश्वर साहू, सनत साहू, विजय साहू, राम खिलावन साहू, सोहन साहू, योगेश साहू,रमेश साहू, संतोष साहू सीपत, सालिक यादव, श्रीमति पूनम यादव, बहोरिक यादव आदि किसान नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
इंजी. सुमन साहू प्रदेशाध्यक्ष छग किसान समिति सोशल मीडिया ने जानकारी दी।