छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का वार्षिक बैठक ग्राम लोहराबोड में संपन्न
छत्तीसगढ़ महिमा मस्तूरी। 9 नवंबर 2021, जिला बिलासपुर के विकास खंड मस्तुरी के ग्राम पंचायत लोहराबोड में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का वार्षिक बैठक आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ यादव समाज मस्तूरी अध्यक्ष नंद कुमार यादव के निर्देश पर जय सिंह यादव, सुखचंद यादव ने कहा कि समाज में पारदर्शिता लाते हुए सामाजिक एकता, उच्च शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत संगठित समाज, आपसी भाईचारा एकता की भावना समाज को आगे बढ़ाते हैं। यादव समाज के प्रबुद्ध जनों ने भी अपनी बात रखी। बैठक में नंद लाल यादव, उमेंद, भखला, सुखपाल, नारद,प्यारेलाल, दीनानाथ, संतराम, नीर सिंग, भारत यादव आदि मौजूद रहे।