प्राथमिक शाला व मिडिल स्कूल पीपरडुला में विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने औचक निरीक्षण की ।

प्राथमिक शाला व मिडिल स्कूल पीपरडुला में विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने औचक निरीक्षण की ।
अनुपस्थित पाए गए एक - एक शिक्षक पर उचित कार्रवाई करने डी ई ओ को निर्देशित किया।
 छत्तीसगढ़ महिमा भटगांव। 9 नवंबर 2021, विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत पीपरडुला के सरकारी प्राथमिक शाला स्कूल में विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने अचौक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्कूल और मिडिल स्कूल दोनो में एक - एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए जिस पर  श्री राय ने तत्काल चर्चा कर उच्च कार्यवाही हेतु डीईओ बलौदाबाजार को निर्देशित किया। गणित शिक्षक के अनुपस्थित होने पर बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान को देखते हुए स्वयं बच्चों को गणित पढ़ाया साथ ही शिक्षा का स्तर को जाना। अन्य उपस्थित सभी शिक्षक गणों को छात्र छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दी।