आरंग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 27 जून 2026,
ग्राम पंचायत भैंसा के सरपंच प्रतिनिधि मनमोहन कोठारी ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा के लिए समर्पित करते हुए 26 जून को ग्राम पंचायत परिसर में वृहद रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भैंसा की सरपंच श्रीमती रामकुँवार कोठारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम विकास एवं जनसेवा के कार्यों में मिलकर योगदान देने तथा "रक्तदान महादान" के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर सरपंच प्रतिनिधि मनमोहन कोठारी ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा करना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।