भीम आर्मी का बहुजन परिवर्तन सफल महासभा आयोजन
18 नवम्बर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय सिंह ने नवगठित जिला सारंगढ़ में किया बहुजन परिवर्तन सभा को संबोधित
देश व प्रदेश में हो रहे दलित उत्पीड़न के खिलाफ केंद्र व छग सरकार को लिए बरसे राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय
भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के द्वारा बहुजन परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया था जहा भारी संख्या में बहुजन समाज के लोग आए हुए थे दिनांक 18- 11- 2021 को जिसमें मुख्य अतिथि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान विनयरतनसिंह जी थे राष्ट्रीय अध्यक्ष 17/11/21 को राजधानी रायपुर पहुंचते ही सबसे पहले बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तदोपरांत भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय सिंह जी को सारंगढ़ रेस्ट हाउस विश्राम किय 18/11/21 को सारंगढ़ रेस्ट हाउस से बहुजन रथ से भव्य ऐतिहासिक रैली के साथ रेस्ट हाउस से मंडी प्रांगण तक जाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ पूरे आतिशबाजी के साथ रैली बाइक रैली करते हुए बाबा गुरु घासीदास जी का ज्ञान स्थल ले जाया गया जहां पर बाबा गुरु घासीदास जी को नमन कर याद किया गया उसके बाद कृषि उपज मंडी सारंगढ़ में बहुजन परिवर्तन सभा को संबोधित करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह जी का युवा बुजुर्ग महिला पुरुष भीम आर्मी के कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारियों ने फूल बरसाते हुए स्वागत करते हुए मंच तक ले जाया गया जहां पर तथागत गौतम बुद्ध,बाबा गुरु घासीदास, माता सावित्रीबाई फुले भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मंच पर आसीन हुआ जहां पर भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ महामाला से भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भुजाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा माताओं बहनों के साथ अन्याय उत्पीड़न अत्याचार यदि होता है तो भीम आर्मी सामना करके उसका मुंहतोड़ जवाब देगी साथ ही भारतीय संविधान पर यदि गंदी नजर रखा जाता है या संविधान बदलने की बात किया जाता है तो भीम आर्मी भारतीय संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर भारतीय संविधान की रक्षा करेगी और आगे बताया कि बहुजन परिवर्तन सभा इसलिए रखा गया है कि बहुजन समाज में जन्मे सभी संतो गुरु एवं महापुरुषों का मीशन को आगे बढ़ाने के लिए भीम आर्मी कार्य करेगी और पुरुषों का जो सपना है बहुजन समाज बनाओ व जाती विहीन समाज बनाने का कार्य को भीम आर्मी साकार करने का पूरा पूरा प्रयास करेगी और जाति विहीन समाज बनाकर बहुजनों को राज पाठ कराने के लिए भीम आर्मी दिन रात काम करके बहु जनों को बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की नीति पर संगठित करके देश का हुक्मरान बनाएगी और भीम आर्मी के किसी भी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों के साथ कोई भी असामाजिक तत्वों के द्वारा उंगली दिखाया जाता है तो उसका भीम आर्मी के द्वारा जवाब दिया जाएगा बहुजन परिवर्तन सभा कार्यक्रम भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मान राजकुमार जांगड़े जी के अध्यक्षता में सफल हुआ जिसके लिए भीम आर्मी के पूरे प्रदेश से आए हुए पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार मान प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े जी ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने बस्तर संभाग बिलासपुर संभाग सरगुजा संभाग रायपुर संभाग से भीम आर्मी के सभी पदाधिकारी जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष के साथ सभी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर से सारंगढ़ में बहुजन परिवर्तन सभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सम्मिलित हुए थे इस बहुजन परिवर्तन सभा को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार जांगड़े प्रदेश सलाहकार संतोष बहुत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ओझा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार वासनिक प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवरत्न कुर्रे बस्तर संभाग अध्यक्ष हंसराज टंडन के साथ सभी जिलों से जिलाध्यक्ष लोग दिन रात मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना अपना अहम भूमिका निभाया जिसमें सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनिंदर सिंह आजाद ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बना ब्लॉक सचिव खगेश निराला नीरज जांगड़े एवं पूरी सारंगढ़ ब्लॉक कमेटी का अहम भूमिका एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा