नवीन बाल उद्यान बालपुर में संसदीय सचिव श्री राय ने वृक्षा रोपण की

नवीन बाल उद्यान बालपुर में संसदीय सचिव श्री राय ने  वृक्षा रोपण की
 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा भटगांव। 15 अक्टूबर 2021, छत्तीसगढ़ के पंचम विधान सभा के एकमात्र शिक्षाकर्मी नेता प्रथम स्थानीय बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने अपने गृह ग्राम बालपुर में उनके पिता स्व.श्रीराम राय की स्मृति में नवीन बाल उद्यान गार्डन में विजय दशमी दशहरा के शुभ अवसर पर वृक्षा रोपण की। विजय दशमी दशहरा पर्व की समस्त क्षेत्र और प्रदेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित भी किए। इस अवसर पर श्री राय के बड़े भाई चंद्रिका राय, मुद्रिका राय सहित अन्य ग्राम वासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुए।