सोना,चांदी नगदी रुपए की चोरी होते आपने सुना होगा। लेकिन ग्राम पंचायत कुकुर्दीकेरा में 300 मीटर सी.सी. रोड ही चोरी हो गया

सोना,चांदी नगदी रुपए की चोरी होते आपने सुना होगा। लेकिन ग्राम पंचायत कुकुर्दीकेरा में 300 मीटर सी.सी. रोड ही चोरी हो गया
15 वे वित्त की राशि, ब्यवसायिक व आवासीय कर सहित सी सी रोड न निर्माण में हेरा फेरी
सरपंच, सचिव आपसी साठगांठ कर शासन की विभिन्न योजनाओं को लगा रहें हैं पलीता। 
नही है शासन, प्रशासन का डर
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मस्तुरी। 15 अक्टूबर 2021, जिले बिलासपुर के मस्तुरी  विकास खण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुकुर्दीकेरा के सरपंच और सचिव  द्वारा मिली भगत कर फर्जी प्रस्ताव बना कर 15 वे वित्त की राशि 15,54,400 रु. का आहरण कर बिना कार्य किए राशि गमन की गई हैं। वर्ष 2019 - 20 के पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों से ली गई आवासीय, व्यवसायिक कर की राशि 1.50.000 पंचायत के खाते में जमा ही नहीं की गई है। वही मेन रोड से मनहरण यादव के घर तक 300 मीटर सी सी रोड निर्माण कराने 1.70.000 रु. आहरण कर ली है। लेकिन जिस जगह पर रोड बनाना था, वहां से सी सी रोड ही गायब है। वही उप सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने जब सूचना का अधिकार से सचिव से जानकारी मांगी तो सचिव के द्वारा आवेदन लेने से इन्कार कर दी गई। भ्रष्टाचार की कड़ी यही खत्म नही हुआ, बल्कि सरपंच व सचिव द्वारा विभिन्न मद से  हैंड पंप मरम्मत, पचरी निर्माण, स्कूल मरम्मत, हैंड पंप खनन, खंभों पर लाइट, वॉटर हार्वेस्टिंग  कार्यों में भी भारी भष्टाचार की गई है। उचित कार्यवाही व जांच की मांग को लेकर मस्तुरी अनुभागीय दंडाधिकारी राजस्व व जनपद पंचायत सी.ई .ओ. को आवेदन दी गई है। अब देखना यह है कि क्या मामले की जॉच कर सरपंच सचिव के ऊपर कार्यवाही की जाती है या नहीं। कही ग्रामीणों का आवेदन सिर्फ फाईलो में दबकर ना रह जाय।