खरोरा में आयोजित विशाल दशहरा महोत्सव में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा हुई शामिल
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा धरसीवां। 16 अक्टूबर 2021, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा, क्रिकेट स्टार ग्रुप एवं प्रयास युवा मंच खरोरा के तत्वाधान में आयोजित विशाल दशहरा महोत्सव में क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा शामिल हुई। इस दशहरा महोत्सव में आयोजित रामलीला कार्यक्रम देख कर सराहना की और उन्होंने कहा यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का है, इसी तरह से हमे सीख लेनी चाहिए और अपने दुर्गुणों को त्यागकर सदगुणों को अपनाना चाहिए।