प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 16 अक्टूबर 2021, जिले बलौदाबाजार के। विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़कड़ी में नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो समाचार कवरेज करने वाले पत्रकार को जातिगत समीकरण भेदभाव कर नहीं दी गई सम्मान प्रेस वालो की करते रहे अपमान।
प्राप्त जानकारी अनुसार कल 15 अक्टूबर 2021 को शाम दुर्गा विशार्जन विजय दशमी के बाद रात्रि कालीन नव दुर्गा उत्सव समिति नया मड़कड़ी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जिसमें समाचार कवरेज करने गए प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के सलाहकार संपादक को अनुसूचित जाति से होने कारण समिति के पदाधिकारियों द्वारा ससम्मन कुर्सी नहीं देते हुए अभद्र व्यवहार की गई। समिति के पदाधिकारियों द्वारा सलाहकार संपादक सुंदर लाल से कहा गया कि कोई भी प्रेस के पत्रकारों पदाधिकारियों के लिए यहां कुर्सी नहीं लगाए गए हैं और समाचार प्रकाशित कराने नहीं कराने की हमे आवश्यकता हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गिनती के डेकोरेशन से कुर्सी आए हैं आप जो भी है कोई फर्क नहीं पड़ता ऐसा कहते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस ऊपर साथ ही जातिगत रूप से संबोधित करते हुए अपमानित की गई हैं। सरपंच प्रतिनिधि सुंदर लाल अमली वार से संपादक ने जानकारी दूरभाष पर सलाहकार संपादक की फोन से बात की तो उन्होंने सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाना और उसमें सदस्य नहीं होने उक्त समिति द्वारा पूर्ण संचालन व्यवस्था करने की बात करते हुए कहा कि हमारे लिए अतिथि को सम्मानित किए जाते हैं पर नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मनमानी दुर्व्यवहार करना उचित नहीं कहे। गांव से बाहर से आने वाले अतिथियों को हमेशा ससम्मान किए जाते हैं पर उसके विपरित कार्य की जा रही हैं। जबकि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव की बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र की मुख्य कार्यालय ग्राम परसाडीह से संचालित होते रहे हैं और वहां से नया मड़कड़ी की दूरी 2 किलो मीटर है। ग्राम पंचायत मड़कड़ी में एक भी अनुसूचित जाति के लोग निवासरत नहीं हैं जहां आज देश की आजादी के 75 वे वर्ष बाद भी जातिगत भेदभाव व्याप्त हैं।
मड़कड़ी वासियों की विभिन्न गतिविधियों कार्यों दिनचर्या को लेकर प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव परसाडीह कार्यालय से होकर गुजरता ही हैं। चाहे पोस्ट ऑफिस, पशु औषधालय, शासकीय आयुर्वेद औषधालय, उप स्वास्थ्य केंद्र, साप्ताहिक बाजार, बच्चों की शिक्षा ग्रहण करने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,सहित सब्जी सहित विभिन्न व्यवसाय जरूरत मंद कार्यों को लेकर आवागमन होता रहा हैं, तौभी भेदभाव क्यों।
दुर्गा मां की सेवा भाव आराधना के अवसर पर भी आस्था विश्वास करने वाले आम जनता से भी दुर्भावना रख सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जाना संभव नहीं होता। अपने ओछी मानसिकता के साथ मानव समाज से जातिगत आधार पर भेदभाव किया जाना दुर्गा मां की आस्था विश्वास पर व्यक्तिगत और जातिगत नेतृत्व वर्चस्व कायम रखने स्वार्थी तत्व कर खिलवाड़ की जा रही हैं। ऐसे कुकृत्य कुछेक शरारती उग्र प्रवृति रूढ़िवादी असामाजिक तत्वों द्वारा समयवर नया मड़कड़ी में शादियों से जातिगत भेदभाव की जाती रही हैं। नव दुर्गा उत्सव समिति नया मड़कड़ी के पदाधिकारी अध्यक्ष नरेश, उपाध्यक्ष जेठू राम कैवर्त, सचिव धनेश्वर प्रसाद, उप सचिव कन्हैया कोषाध्यक्ष चंदराम, उप कोषाध्यक्ष दिलहरण आदित्य, संचालक अशोक पटेल, माता सेवक बाबू लाल,प्रवीण पटेल, भोजन व्यवस्थापक कंच राम कैवर्त्य,मंच व्यवस्थापक संत राम कैवर्त्य की नाम सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगा पोस्टर पर उल्लेख है। जिनके ऊपर अपने एकाधिकार मनमानी कर ग्राम की मर्यादा को उल्लघन कर जातिगत भेदभाव उत्पन्न कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस कर्मियों पदाधिकारियों के साथ दुर्भावना करने पर सक्त कार्यवाही करने की मांग समाचार प्रकाशित के माध्यम से की जाती हैं।