धरमदास महिलांग को समाज के लोगों ने श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 3 अक्टूबर 2021, दिवंगत धरमदास महिलांग जो क्षेत्र में बाबूजी के नाम से जाना जाता था। जिनका विगत दिनों 27 सितम्बर 2021 को दिल के दौरा पड़ने से निधन हो गया। 80 वर्षीय धरमदास महिलांग जिंदा दिल व साफ स्पष्ट वादी विचार धारा के सामाजिक व राजनीतिक व्यक्ति थे। तथा वें राजनीति व सहकारिता के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर आसीन रह कर समाज को गौरांवित किए हैं। ग्राम पंचायत जोबा के सरपंच पद पर चार दफे तक, व महासमुंद जनपद पंचायत के सामान्य सीट से अध्यक्ष पद पर तथा जिला पंचायत सदस्य व चार बार तक मंडी के संचालक तथा दो तीन बार रायपुर सहकारी केन्द्रीय बैंक के डायरेक्टर के पद पर विराजमान रहे थे। आरंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के तरफ से विधायक प्रत्याशी भी रहे। जिसमें बहुत कम मतों से पराजित हुए थे। अभी वर्तमान में पुनः जनपद सदस्य के पद पर आजीवन आसीन रहे। वे पूर्व मंत्री विद्याचरण शुक्ल जैसे नेताओं के बहुत करीबी रहे थे। सतलोकी धरमदास महिलांग किसानों के विभिन्न समस्याओं को हल कराने में सहयोग करते रहे थे। जिले महासमुंद के सतनामी समाज के पुरोधा व गौरव के रुप में मानें जातें रहे थे। वे समाज के साथ सर्व समाज में काफी लोकप्रिय रहे। जिसके कारण अंतिम संस्कार में सर्व समाज के हजारों लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। समाज की ओर से जिलाध्यक्ष एस.आर.बंजारे, वीरेंद्र ढीढी,दिनेश बंजारे,रेखराज बघेल,हीरा बंजारे,विजय बंजारे, टार्जन मन्नाडे व दूर दराज के समाज जन व जन प्रतिनिधि गण अधिक संख्या में उपस्थित हुए। धरमदास महिलांग के निधन पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष एल.एल.कोशले, महासचिव आर. पी.भतप्रहरी,एस.आर.बांधे एवं छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया ने श्रद्धांजलि अर्पित किए। सतलोकी महिलांग के पुत्र त्रिभुवन महिलांग नगर पालिका महासमुंद के उपाध्यक्ष व बहु राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष व श्याम महिलांग जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उक्त जानकारी महासमुंद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल द्वारा प्रेषित की गई हैं।