बालसी(सरायपाली) में 31अक्टूबर को सतनामी समाज की महासभा, सामाजिक जनों से महासभा में सम्मिलित होने की अपील

*बालसी(सरायपाली)में 31 अक्टूबर को सतनामी समाज की महासभा*

*सामाजिक जनों से महासभा मे सम्मिलित होने की अपील*

सरायपाली:- सतनामी समाज छत्तीसगढ़ जिला-महासमुंद के नेतृत्व में आगामी 31 अक्टूबर रविवार को बालसी( सरायपाली) में समाज की महासभा का आयोजन किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष श्री दौलत प्रसाद रात्रे ने बताया कि एक नाम एक आवाज एक समाज के मिशन को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकता व अखण्डता को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से महासभा के आयोजन को प्रस्तावित कियागया है ,जिसमे समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों ,बुद्धिजीवियों व चिंतकों की गरिमामयी उपस्थिति में समाज के विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।सामाजिक समन्वय स्थापित करने की दिशा में पहल ,समाज मे महिलाओं व युवाओं की सक्रिय भागीदारी ,शिक्षा व रोजगार ,सामाजिक संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।इस गरिमामयी सभा मे सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ राजाराम बनर्जी ,श्री एच् .डी. रात्रे मुख्य नगर पालिका अधिकारी ,टुंड्रा बलौदाबाजार,प्रदेश अध्यक्ष(यूथ) श्री दीपक मिरी,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुशीला जोशी,श्री डी दर्शन बंजारे(संकाय एस सी ई आर टी रायपुर),प्रो डॉ प्यारेलाल आदिले ,प्रखर वक्ता,इंजीनियर श्री यू पी जोशी,लखन कुर्रे प्रदेश महासचिव,नरेन्द्र बोरे प्रदेश प्रवक्ता ,प्रोजितेंद्र पाटले, डॉ सुरेंद्र कुर्रे,सुशील जांगड़े ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष(यूथ),डॉ करुणा कुर्रे ,जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ),रायपुर,जीतू नवरंगे सम्भाग अध्यक्ष ,डॉ मनीष भारद्वाज जिलाध्यक्ष(चिकित्सा प्रकोष्ठ महासमुंद)सहित जिले सामाजिक प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता सम्मलित होंगे।आसपास के सभी सामाजिक जनों से इस सभा मे सम्मिलित होने की अपील की जाती है।उक्ताशय की जानकारी सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष श्री दौलत प्रसाद रात्रे ने दी है।