मुंगेली जिले से अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में संजय यादव को प्रदेश महामंत्री की अहम दायित्व मिला
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 23 सितंबर 2021, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, मंत्री मो.अकबर, PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक अहमद खुर्शीद, सह समन्वयक दिनेश कुमार, एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के अनुशंसा पर अहम जिम्मेदारी दिया गया है। इसी तारतम्य में मुंगेली जिले से भी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में संजय यादव को प्रदेश महामंत्री की अहम दायित्व दिया गया है,संजय यादव कई सालों से सक्रिय राजनीति करते आ रहे हैं,श्री यादव अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में ही पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।जिसके तहत उनके कार्यो को देखते हुए उन्हें इस बार प्रदेश में जिस तरह से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया इसको लेकर संजय यादव के समर्थकों एवँ यादव समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग ने हर्ष जताया है और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना किये हैं वही संजय यादव को इस अहम जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, संनिर्माण कर्मकार मण्डल के सदस्य श्याम जायसवाल,मुंगेली संगठन प्रभारी सीमा वर्मा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस,पूर्व प्रत्याशी राकेश पात्रे,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सोनी,हेमेन्द्र गोस्वामी प्रदेश सचिव ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जवाहर साहू,घनश्याम वर्मा,वरिष्ट पार्षद अरविंद वैष्णव,मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रभु मल्लाह,पूर्व पार्षद सोम वर्मा,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जागेश्वरी वर्मा,ललिता सोनी,शहर प्रभारी मंजू शर्मा,विद्यानंद चंद्राकर,देवेंद्र वैष्णव,सूरज यादव,राजा ठाकुर,अशोक जायसवाल,जित्तू श्रीवास्तव,दीपक गुप्ता,मनोज सोनकर,राजा माणिक,शिवम जायसवाल,रवि शुक्ला सहित अन्य लोगों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।