अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार बिलासपुर का परिचय सम्मेलन आयोजित: प्रकाश अनंत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार बिलासपुर का परिचय सम्मेलन आयोजित: प्रकाश अनंत
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर। 21 सितंबर 2021, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार छत्तीसगढ़ का जिला बिलासपुर में एक दिवसीय नियुक्ति पत्र वितरण एवं परिचय सम्मेलन 21/09/2021 को जिला बिलासपुर के अध्यक्ष निमिल तिवारी एवं आरती सिंह के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
 जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अनंत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा लता नंद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष देव रत्नाकर की उपस्थिति में कार्यक्रम अचीवर्स आई सी एस एकेडमी गांधी चौक बिलासपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनंत द्वारा संगठन की रुपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यशैली को पूर्ण रूप से परिभाषित किया गया एवं कांग्रेस की विचारधारा को प्रत्येक वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा राज्य सरकार की उपलब्धि को जन जन तक पहुँचाने प्रेरित किया गया। साथ ही मानवाधिकार के संरक्षण सम्बन्धी विशेष कर्तव्य एवं दायित्वों को पुरी ईमानदारी से पूर्ण करने शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष व उनकी पुरी टीम ने भागीदारी निभाया।
कार्यक्रम की अंतिम में जिलाध्यक्ष निमिल तिवारी एवं आरती सिंह द्वारा आभार प्रकट कर समाप्ति की घोषणा की गई।