मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने शिवरीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि खुशहाली मांगी
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 21 सितंबर 2021, नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जिले जांजगीर चांपा के नगर पंचायत शिवरीनारायण के शबरी मंदिर में भगवान नर नारायण की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की मांग किए। इस अवसर पर राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल की सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी रवि शेखर भारद्वाज, रवि पाण्डे, चोलेश्वर चंद्राकर, शिवरीनारायण नगर पंचायत के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, उपाध्यक्ष हितेंद्र यादव सहित विभिन्न स्थानों से आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं जन प्रतिनिधियों की अधिक संख्या में उपस्थिती रही।