मंत्री डॉ.डहरिया का गिधौरी बस स्टैंड पर जन प्रतिनिधियों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की गई।

मंत्री डॉ.डहरिया का गिधौरी बस स्टैंड पर जन प्रतिनिधियों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की गई।
मंजीत कुमार जांगड़े संवाददाता प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 21 सितंबर 2021,  प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का नगर पंचायत शिवरीनाराण,नवागढ़ आगमन पर विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के ग्राम गिधौरी के बस स्टैंड मुख्य मार्ग चौंक में कान्हा स्टील के पास स्वागत के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारियों क्षेत्र की जन प्रतिनिधियों द्वारा एकत्र होकर मंत्री डॉ.डहरिया की स्वागत में जुटे हुए थे। विभिन्न सामाजिक संगठन और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियो आम जनताओं के द्वारा मंत्री जी का आगमन होते ही पुष्प माला से आतिशबाजी करते हुए साथ भव्य जोशीला स्वागत की गई। जिसमें विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन महिलाएं पुरुष सैकड़ों से अधिक संख्या में उपस्थित थे। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का बिलाईगढ़ क्षेत्र से पुराना नाता क्षेत्र के लोगों के साथ रहा हैं। अपने पुराने विधायक कार्यकाल की यादगार पल को साझा करते हुए क्षेत्र की आम जनताओं और जन प्रतिनिधियों द्वारा अपार प्रेम अपनत्व पन को अपने बीच पा कर जोशीले स्वागत से गदगद हुए। वे 2008 से 2013 तक बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र के प्रथम विधायक रहें आज नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री के रूप में डॉ.डहरिया को उनके पुराने क्षेत्र की जनताओं ने अपने बीच पा कर हर्शोलास के साथ स्वागत कर खुशी जाहिर की।
जिनके चेहरे की मुस्कान को देखते हुए मंत्री जी भी खुश नजर आए स्वागत अभिनंदन करते हुए गिधौरी आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।