सांसद, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव को दी विनम्र श्रद्धांजलि

 सांसद, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव को दी विनम्र श्रद्धांजलि

 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जशपुरनगर। 21 सितम्बर 2021, चंद्रपुर के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव दिवंगत स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे जशपुर में आगडीह हवाई पट्टी पर एयर एंबुलेंस से पहुंचा। रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दिए और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जिला प्रशासन से कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलान अधिकारी के.एस.मण्डावी ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दिए। कलेक्टर ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर परिवार के परिजन, जन प्रतिनिध गण, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित थे। स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का बैंगलूरू के एक निजी अस्पताल में कल 20 सितम्बर 2021 प्रातः 4 बजे निधन हो गया था।