राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित 

  
       बिलासपुर संभाग प्रभारी शैलेश राय
 बिलासपुर/मुंगेली छत्तीसगढ़ महिमा। 24 सितंबर 2021, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले के सभी पांचो बाल विकास परियोजनाओ में संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन  निबंध, चित्रकला, नारा लेखन, रंगोली आदि विषयों पर किया गया। 
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तदुपरांत छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर के महत्व एवं कठिन से कठिन कार्य को आसान तरीके से निराकृत करने के संबंध में जानकारी दी गई और छात्र-छात्राओं को पोषण वाटिका बनाने के संबंध में प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि, पालक गण, सुपर वाईजर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।