जिले में अब तक 3 लाख 41 हजार 731 लोगों ने लगवाया टीका

जिले में अब तक 3 लाख 41  हजार 731 लोगों ने लगवाया टीका
     बिलासपुर संभाग प्रभारी शैलेश राय
बिलासपुर/मुंगेली छत्तीसगढ़ महिमा। 24 सितंबर 2021, कोविड-19 सुरक्षा कवच के लिए कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर टीकाकरण अभियान का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं, पुरूष, युवा तथा बुजुर्ग स्वप्रेरणा से चिन्हाकित टीकाकरण केंद्रों में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में जिले में अब तक 3 लाख 41 हजार 731 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। इनमें से 2 लाख 36 हजार 629 लोगों ने कोविड प्रथम डोज का टीका और 01 लाख 05 हजार 102 लोगों ने द्वितीय डोज का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया।