सरायपाली - महासमुन्द जिला के जनपद पंचायत सरायपाली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत छुईपाली में जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग महासमुन्द के निर्देशानुसार जनपद पंचायत सरायपाली द्वारा विकास खण्ड स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण, नवनीकरण ( यु डी आई डी) कार्ड एवं विभिन्न सेवा-सुविधा से लाभान्वित किये जाने हेतु शिविर का आयोजन प्री. मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास छुईपाली में किया गया, जिसमें श्रीमती कुमारी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली एवं श्री धर्मेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली के कर कमलों से वितरण किया गया. उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत सरायपाली के अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे.उक्त शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. विकास खण्ड स्तरीय शिविर में जनपद पंचायत सरायपाली के सैकड़ों लाभार्थी लाभान्वित हुए जिसमें विकास खण्ड सरायपाली के सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी सहित आम जनता उपस्थित रहे |