साक्षरता मिशन प्राधिकरण की ओर से गायत्री वर्मा आखर सम्मान से विभूषित हुए

साक्षरता मिशन प्राधिकरण की ओर से गायत्री वर्मा आखर सम्मान से विभूषित हुए
  अनिल जांगड़े गौंतरिहा संवाददाता बलौदाबाजार
       प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा। 19 सितंबर 2021,    ज़िला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला बलौदाबाजार - भाटापारा द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामों में सा‌क्षरता कार्यक्रम के स्वयं सेवी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए साक्षरता मिशन प्राधिकरण बलौदाबाजार की ओर से सम्मान कार्यक्रम रखा गया था। 
जहां दूर- दूर से आए स्वयं सेवी शिक्षकों को आखर सम्मान भेंट कर सम्मानित किए गए। इसी तरह ग्राम रिसदा में न्यू विस्टा कंपनी के सी.एस.आर.विभाग के सहयोग से संचालित हो रहे प्रौढ़ साक्षरता मिशन के स्वयं सेवी शिक्षिका श्रीमती गायत्री वर्मा को भी उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए बलौदाबाजार विकास खंड शिक्षाधिकारी द्वारा आखर सम्मान भेंट कर सम्मानित किया गया हैं। गायत्री वर्मा के सम्मानित होने पर जन प्रतिनिधियों सहित आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता सहायिका मितानिन एवं सखी सहेलियों ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।