गुरु कुल के दो स्काउड राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित

गुरु कुल के दो स्काउड राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित
 अनिल जांगड़े गौंतरिहा संवाददाता - बलौदाबाजार
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा। 19 सितंबर 2021,           भारत स्काऊट एवं गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर के नेतृत्व में एवं राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव व राज्य उपाध्यक्ष स्काऊट - गाइड सुश्री शकुन्तला साहू, संसदीय सचिव राज्य अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में राज्य पुरस्कार अंलकरण सामारोह का आयोजन राज्यपाल दरबार हाल में किया गया। 
 जिसमें बलौदाबाजार ज़िला के स्काऊट इनुराम वर्मा गुरु कुल इंग्लिश मिडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र जीवेश साहू, भूपेंद्र वर्मा ने राज्य पाल पुरस्कार ग्रहण किया। विदित हो इनुराम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार सिमगा में पदस्थ हैं जिन्हें राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ थैंक्स अवार्ड 2021स्काऊट तथा गुरूकुल इंग्लिश मिडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र जीवेश साहू को सर्वश्रेष्ठ स्काऊट के रूप में 10,000 रूपये एवं उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। जबकि भूपेन्द्र शर्मा को राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ, जिला के स्काऊटर व छात्र को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने पर जिलाध्यक्ष स्काऊट गाइडस् रामाधार पटेल, जिला मुख्य आयुक्त डॉ.अजय राव सहायक राज्य संगठन आयुक्त के.आर. कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, नीरज बाजपेयी, जिला प्रक्षिक्षण आयुक्त शंकर लाल साहू, जिला शिक्षाधिकारी पदेन जिला कमिश्नर सी.एस. ध्रुव, गुरु कुल प्राचार्य श्रीमती वंदना तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है।