दीपावली मिलन के साथ प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन, सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि; पत्रकारों, साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान
बेमेतरा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 16 नवंबर 2026, पत्रकारिता की निर्भीक लेखनी, साहित्य की सृजनशीलता, कला की अभिव्यक्ति और शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा का सम्मान करने के उद्देश्य से आज 16 नवंबर को बेमेतरा की धरती पर प्रदेश स्तरीय भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। दीपावली मिलन के उल्लास और आत्मीयता के बीच आयोजित यह समारोह न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का अवसर बनेगा, बल्कि पत्रकारिता जगत की एकजुटता, सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश भी देगा। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला इकाई बेमेतरा के तत्वावधान में आयोजित यह गरिमामय समारोह टाउन हॉल, दुर्ग रोड बेमेतरा में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू एवं साजा विधायक ईश्वर साहू सहित प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
लेखनी से लेकर कला और शिक्षा तक की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
समारोह का मुख्य आकर्षण प्रदेशभर से पहुंचने वाले पत्रकारों, संपादकों, साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान होगा। पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को आवाज देने वाले पत्रकारों एवं संपादकों के योगदान को रेखांकित करने के साथ साहित्य, कला और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली प्रतिभाओं का भी उत्साहवर्धन किया जाएगा।
यह आयोजन उन लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो अपनी लेखनी, रचनात्मकता, कला और प्रतिभा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट हस्तियों की रहेगी मौजूदगी
समारोह में प्रहलाद रजक, अजय साहू, जितेंद्र साहू, कल्पना योगेश तिवारी, विजय सिन्हा, हेमा जय दिवाकर, राजेंद्र शर्मा, संध्या परघनिया, खोरबहरा राम साहू एवं माया हीरा बारले सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष लालान यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू एवं भागवत पात्रे (सह संपादक, तथागत संदेश रायपुर) समारोह में शामिल होंगे। वहीं श्रवण कुमार घृतलहरे (संपादक, सुघर गांव दैनिक रायपुर), अजीत मिश्रा, तरुण पटेल, विजय कुमार देशलहरे (संपादक, समृद्धि संवाद पथ बेमेतरा), कवि एवं अधिवक्ता मणिशंकर दिवाकर बेमेतरा,अनिल दुबे,पं.विद्याशंकर,रमाकांत मिश्रा (कराटे फेडरेशन अध्यक्ष),राजेश यादव (स्टेट हेड,आर हिंदुस्तान टीवी) एवं भूषण श्रीवास (प्रेस क्लब बिलासपुर) सहित प्रदेश के अनेक पत्रकार, साहित्यकार और विशिष्ट व्यक्तित्व अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
सम्मान के साथ संगठनात्मक एकता और भाईचारे का संदेश
महासंघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करना नहीं, बल्कि पत्रकारिता जगत के विभिन्न संगठनों, पत्रकारों और रचनाधर्मियों को एक साझा मंच पर लाकर आपसी सहयोग, एकजुटता और भाईचारे को मजबूत करना भी है। दीपावली मिलन के माध्यम से आत्मीयता, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजक मंडल ने प्रदेशभर के पत्रकारों, संपादकों, साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम आयोजक मंडल
नंदकुमार राजपूत (जिलाध्यक्ष), डोमन बंजारे (जिला उपाध्यक्ष), जगदीश घृतलहरे (जिला महासचिव) एवं तरुण शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष), छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, जिला इकाई बेमेतरा।
कार्यक्रम एक नजर में
दिनांक: 16 नवंबर 2026, दिन - सोमवार
समय: दोपहर - 02 बजे से शाम 06 बजे तक
स्थान: टाउन हॉल, दुर्ग रोड, बेमेतरा। आज जिला बेमेतरा की धरती पर पहली बार सजेगा सम्मान, एकता और साहित्यिक-सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम।