सुघर गांव दैनिक के 14 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आरंग में संपन्न

सुघर गांव दैनिक के 14 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आरंग में संपन्न 
 रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 27 जुलाई 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा माधवराव सप्रे वार्ड से प्रकाशित सुघर गांव दैनिक समाचार पत्र का 14 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद आरंग के सदभावना में दिन रविवार दिनांक - 26 जुलाई 2026 को आयोजन किया गया। सर्व प्रथम सरस्वती मां छत्तीसगढ़ महतारी का पूजा अर्चना श्रीफल तोड़ कर संपादक श्रवण कुमार और उपस्थित पत्रकारों के संयुक्त सहभागिता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति में सुघर गांव दैनिक के 14 वें स्थापना दिवस पर केक काट कर सभी का मुंह मीठा करा कर सभी को कार्यक्रम के शुभावसर में उपस्थिति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ स्वागत अभिनंदन आयोजक सुघर गांव दैनिक समाचार पत्र रायपुर के ओर से किया गया।
इसी कड़ी में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण गौरवयात्रा को शामिल कर पत्रकारिता के क्षेत्र में आज तक उपलब्धियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। मंचाशीन कार्यक्रम के आयोजक श्रवण कुमार संपादक सुघर गांव रायपुर, प्रमोद कुमार बंजारे प्रदेशाध्यक्ष सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़, श्रीमती रजनी मानिकपुरी सचिव प्रखर पत्रकार संघ संभाग बिलासपुर का उपस्थित पत्रकार गणों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम मंच संचालन मोतीलाल बंजारे सुघर गांव जिला ब्यूरो बलौदाबाजार एवं संपादक MASB न्यूज द्वारा किया गया। उपस्थित पत्रकारों का बारी - बारी से अपना परिचय के साथ पत्रकारिता क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अनुभव को साझा किया गया। मुख्य रूप से आयोजक श्रवण कुमार द्वारा सुघर गांव के 14 वें स्थापना दिवस पर पत्रकारिता के क्षेत्र में आज तक के उपलब्धियों चुनौती को विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में नारी शक्ति के रूप में उपस्थित महिला  पत्रकार श्रीमती रजनी मानिकपुरी सचिव प्रखर पत्रकार संघ संभाग बिलासपुर ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पत्रकारिता और संगठन पत्रकारों की हित उनके जिम्मेदारी और पत्रकारिता क्षेत्र के चुनौती भरे कार्यों पर सभी पत्रकारों का ध्यान आकर्षित किया। प्रमोद कुमार बंजारे प्रदेशाध्यक्ष सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ ने पत्रकारिता क्षेत्र और पत्रकार सम्मान संगठन के बारे में सारगर्भित तथ्यों को सबके सामने रखा। आरंग क्षेत्र से स्थानीय युवा पत्रकार सूरज कुमार बंजारे संपादक रूरल स्पॉट लाईट न्यूज द्वारा अपने क्षेत्र और पत्रकार सम्मान पत्रकारिता के गतिविधियों पत्रकार के हित उनके कार्यों पर विस्तृत रूप में सम्बोधित किया गया। आरंग विधानसभा क्षेत्र में प्रथम बार प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया,जिसमें स्थानीय और विभिन्न दूरस्थ स्थानों से तेज बारिश के बीच अपना अमूल्य समय निकाल कर पहुंचे पत्रकारों में उत्साह देखा गया। उपस्थित सभी पत्रकारों को सम्मान पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें स्थानीय आरंग क्षेत्र जिला रायपुर से सूरज कुमार बंजारे, झाला राम भारती, सुकदेव प्रसाद बंजारे, जिला बलौदाबाजार से मोतीलाल बंजारे, तोषण प्रसाद चौबे, टेक राम कोसले, तेजस्विनी नाथ सोनी, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से सूरज प्रसाद साहू, जिला महासमुंद से शंकर लहरे, सुनील कुमार, लोकनाथ खूंटे, कुंजराम यादव, जिला कोरबा से प्रमोद कुमार बंजारे, जावेद अली आजाद, विष्णु कुमार यादव, दीपेश कुमार बघेल, संतोष कुमार, जिला जांजगीर चांपा से श्रीमती रजनी मानिकपुरी, राकेश कुमार कुर्रे, कमलेश जांगड़े, सुरेंद्र लहरे, दीपक कुमार यादव, केदारनाथ बरेठ, शैलेन्द्र बंजारे, जिला बिलासपुर से विश्वनाथ शर्मा, अखिलेश सिंह, महेश सोनी, लक्ष्मी कुमार कांत, सुभाष टंडन, जिला मुंगेली से अनिल कुमार बघेल,पीताम्बर खांडे, अरविंद कुमार बंजारा, मनीष कुमार बघेल, जिला बेमेतरा से विजयकुमार देशलहरे, जगदीश कुमार घृतलहरे,डोमन कुमार बंजारे, टोपूचंद गोयल, जिला सक्ती से डॉ.भूपेंद्र कुमार लहरे,रामचरण दिव्य, जिला कोरिया से शैलेश कुमार गुप्ता, जिला दुर्ग से पुनीत घृतलहरे सहित अन्य जिलों के पत्रकार गण शामिल हुए। 
नारी सशक्तिकरण के रूप में स्थानीय आरंग क्षेत्र की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए  सम्मानित किया गया। जिसमें श्रीमती प्रेमीन बाई संतराम बर्मन अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत आरंग,श्रीमती तिलेश्वरी नारंग अध्यक्ष आदर्श महिला स्व सहायता समूह ग्राम अछोली, श्रीमती मीना बाई जांगड़े सरपंच ग्राम पंचायत नारा, श्रीमती संतोषी नंदराज साहू सरपंच ग्राम पंचायत सोनपैरी, श्रीमती फातिमा फरीद कुरैशी सरपंच ग्राम पंचायत पचेड़ा,श्रीमती ज्योति प्रदीप कुमार जोशी सरपंच ग्राम पंचायत अकोलीखुर्द,श्रीमती लिलेश्वर ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत बाना, श्रीमती त्रिवेणी रूपेंद्र कुमार वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत कठिया, श्रीमती रामकुंवर मनमोहन कोठारी सरपंच ग्राम पंचायत भैंसा, श्रीमती संगीता संजय टंडन सरपंच ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी,एवं श्रीमती प्रेमन रात्रेसरपंच ग्राम पंचायत धीवरा जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा जिला रायपुर, श्रीमती आसमति सोनकेवरे अध्यक्ष छाया चेतना संघ महिला स्व सहायता समूह ग्राम सुंदरावन जनपद पंचायत पलारी, श्रीमती कमल सोनवानी अध्यक्ष स्वच्छता अभियान महिला स्व सहायता समूह ग्राम खम्हरिया (लवन) जिला बलौदा बाजार सहित विभिन्न महिला समूह और जनप्रतिनिधि महिलाओं को सम्मानित किया गया। समाज सेवी में जगमोहन बंजारे ग्राम रीवा,राजेंद्र कुमार टंडन सरपंच ग्राम पंचायत खौली, द्वारिका प्रसाद नारंग, मनमोहन कुमार कोठारी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत भैंसा, संतराम सतनामी ग्राम खपरी (आरंग) गेंदलाल देशलहरा जोरा (रायपुर),मेहतर कुर्रे ग्राम फरहदा (खरोरा) सहित उपस्थित मेधावी छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया।