सरायपाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत तोरेसिंघा के ग्रामीण ने SDM को अनिल कुमार प्रधान शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने सौंपा ज्ञापन

सरायपाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत तोरेसिंघा के ग्रामीण ने SDM को अनिल कुमार प्रधान शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने सौंपा ज्ञापन 
        सुनील कुमार जिला ब्यूरो 
महासमुंद (छत्तीसगढ़ महिमा)। 25 फरवरी 2026,
ग्रामीणों का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोरेसिंघा में पदस्थ अनिल कुमार प्रधान का व्यवहार शाला प्रबंधन समिति तथा ग्रामीण जनों के साथ अमानवीय है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अनिल कुमार प्रधान अपने भाई मनोज प्रधान को उकसा कर दूरभाष के माध्यम से ग्रामीणों तथा शिक्षकों को धमकता रहता है तथा अनिल कुमार प्रधान का किसी भी सहपाठी शिक्षक के साथ व्यवहारिक संबंध ठीक नहीं है। अपने अहमता के कारण अपने कनिष्ठ कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। जिससे शिक्षकों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय का शिक्षकीय माहौल ठीक नहीं है कई बार शाला  प्रबंधन विकास समिति एवं पालक समिति के द्वारा उचित समझाईस देने की बात भी उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। जिससे विद्यालय का अध्ययन एवं अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। अनिल कुमार प्रधान का व्यवहार ग्रामीणों तथा ग्रामीण जनप्रतिनिधि के साथ भी ठीक से नहीं है जिससे समस्त ग्रामीण ऑन तथा छात्र-छात्राओं से भारी रोज व्याप्त है ग्रामीणों ने चिंता जाते हुए कहा कि 10 वीं 12 वीं की वार्षिक परीक्षा होने में कुछ दिन शेष है और ऐसा ही माहौल बना रहे तो छात्र-छात्राओं के ऊपर मानसिक परेशानी बनी रहेगी और उनका भविष्य अंधेरे में चल जाएगा।