बिलासपुर सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न,संगठन विस्तार को लेकर हुआ विस्तृत रूप से चर्चा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 27 फरवरी 2026, न्यायधानी के महंतबाड़ा मिनी बस्ती सतनाम भवन में गत दिनों 26 फरवरी 2026 को सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने शिरकत की,जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया गया।
उपस्थित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी गण
बैठक में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉ.भागवत पात्रे बिलासपुर, प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारे कोरबा,प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ बरेठ जांजगीर चांपा, प्रदेश सचिव श्रवण कुमार घृतलहरे रायपुर,प्रदेश संयुक्त सचिव शत्रुहन बंजारे बिलासपुर,प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार घृतलहरे बेमेतरा उपस्थित रहे। इसके अलावा डोमन कुमार बंजारे (जिला सचिव बेमेतरा),नंदकुमार राजपूत बदरा ब जिला मुंगेली, चंद्रवती बंजारे कोरबा,लता गुप्ता,अनुराधा राव बिलासपुर,विनोद नवरंग और धरम वर्मा बेमेतरा सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे कई सक्रिय सदस्य पत्रकार गण भी शामिल हुए।
बैठक के मुख्य बिंदु
संगठन विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ का विस्तार करने पर सहमति बना और पत्रकारों के हित में किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों और सम्मेलनों की योजनाबद्ध रूप रेखा तैयार कर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने पर हुआ विशेष चर्चा
ग्रामीण से शहरी अंचलों के कार्यक्षेत्र में प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े अधिमान्यता प्राप्त अधिकृत रूप से सक्रिय पत्रकारों को आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।
सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की कार्यशैली
सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों के लिए समर्पित एक सशक्त मंच है। इसकी कार्यशैली निम्नलिखित स्तंभों पर आधारित है।
एकजुटता और भाईचारा - यह महासंघ ग्रामीण और शहरी,दोनों क्षेत्रों के पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है, ताकि संकट के समय में सभी पत्रकार गण एक साथ एक दूसरे के समस्याओं में सहयोग के लिए खड़े रह सकें।
पत्रकार कल्याण - सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा करना और उनके सामाजिक व आर्थिक हितों के लिए शासन-प्रशासन से संवाद करना है।
संवैधानिक मर्यादा - सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जा रहा है, जहाँ प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य गणों की राय को महत्व दिया जाता है।
निष्पक्ष कार्यप्रणाली - फील्ड में ग्रामीण शहरी क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं कार्य करने वाले पत्रकारों को आने वाली कानूनी या प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन त्वरित रूप से सहयोग प्रदान करता है। जिससे पत्रकारों के बीच एकजुटता बनाए रखने से अहम योगदान दिया जा रहा है।
नैतिक पत्रकारिता को बढ़ावा
सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ अपने सदस्यों के बीच सत्यनिष्ठ और जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यशालाएं और चर्चाएं आयोजित करता रहता है। जिसमें संगठन विस्तार और ग्रामीण शहरी क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अधिकृत रूप से पत्रकारिता कार्यों में लंबे समय से जुड़े सुलझे हुए अनुभवी पत्रकारों के साथ नए प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सुलझे पत्रकारों को एकजुटता बनाए रखने को लेकर निरंतर सार्थक प्रयास किया जाता रहा हैं।