नवजीवन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ग्राम चुराकुटा के कैंटिन पास फैला अस्वच्छता,प्रबंधक की लापरवाही उजागर
सुनील कुमार जिला ब्यूरो
महासमुंद (छत्तीसगढ़ महिमा)।16 अक्टूबर 2025,
जिले के ग्राम चुराकुटा के पास NH 53 में संचालित नवजीवन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल कैंटिन के बगल में ही में हॉस्पिटल से निकलने वाला अपशिष्ट प्रदार्थ (मेडिकल डस्ट) फैला हुआ तथा कैंटिन में भी अस्वच्छता की लापरवाही देखने को मिल रही है। जिसमें हस्पिटल प्रबंधक की लापरवाही उजागर हो गया है। विभिन्न स्थानों ग्रामीण शहरी क्षेत्रों से जरूरतमंद व्यक्ति यहां अपने उपचार कराने आवागमन करते रहते हैं। हॉस्पिटल को स्वच्छता एवं साफ सफाई करा हमेशा सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाता हैं। पर यहां स्वास्थ्य केंद्र मंदिर की दुर्दशा अपने रोना रो रहे हैं। हॉस्पिटल प्रबंधन अपने स्तर पर अनान फनन मरीजों की उपचार के नाम से कमाई करने में लगे हैं और साफ सफाई नगण्य है। हॉस्पिटल की गंदगी को कैंटिन पास फैलाएं हुए हैं जिसको सुनिश्चित स्थानों में कुडादान नहीं कर गंदगी पसारे हुए हैं।
जिसके जहरीले तेज बदबू से यहां उपचार कराने वाले मरीजों आमजनों हॉस्पिटल पास से गुजरने वालो का हाल बेहाल है। जिसका जमीनी हकीकत तस्वीर बयां खुद कर रहा हैं। जिला और विकासखण्ड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉस्पिटल के संचालक और प्रबंधक पर मामले की संज्ञान लेते हुए उनके ऊपर स्वास्थ्य विभाग की नियम विरूद्ध अस्वच्छता फैलाने लोगो की स्वास्थ्य के साथ वातावरण से खेलवाड पर सख्त कड़ी से कड़ी कारवाही किया जाना चाहिए। ताकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी भी प्रकार से लापरवाही न हो और लोगो को उनके उम्मीद के अनुसार स्वच्छता के साथ पूर्ण लाभ मिल सके।