दुर्ग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 19 अक्टूबर 2025,
संभाग और जिले दुर्ग के अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा क्षेत्र - अहिवारा से 02 बार चुनाव जीत कर डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक चुने गए और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के 02 बार उपाध्यक्ष बनाएं गए।
शिक्षक से सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक सफर
डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने प्राथमिक शाला साजा, ब्लॉक गुंडरदेही से सन 1972 में सहायक शिक्षक के पद से अपने कैरियर की शुरुआत कर सन 1987 में उच्च श्रेणी शिक्षक बने और सन 1998 में व्याख्याता पद से सेवानिवृत हुए। सन 1999 में दुर्ग लोकसभा सांसद के निजी सहायक के पद पर कार्यरत रहे। डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जिला विधि सहायता अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ दुर्ग के जिलाध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला दुर्ग के उपाध्यक्ष तथा जिला सतनामी कल्याण संघ जिला दुर्ग के
महामंत्री रहे। गिरौदपुरी मेला कमेटी सदस्य और गुरु घासीदास मंदिर समिति चौरेल जिला दुर्ग के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ पंथी नृत्य अकादमी के संरक्षक रहें। मोतीकला साहित्य विकास समिति के संरक्षक रहे और राजराजेश्वरी करुणा माता के द्वारा राजमहंत बनाएं गए थे। गुरु घासीदास सम्मान अनुसूचित जाति उत्थान एवं सामाजिक चेतना छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान 2006 में महामहिम राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के करकमलों से डोमन लाल कोर्सेवाड़ा प्रदान किया गया। उन्हें सतनामी समाज के राजमहंत पद से भी नवाजा गया। वे निरंतर सामाजिक जन सेवा कार्यों में सक्रिय रहें। डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की शिक्षा और सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा ने उन्हें 2008 में अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा क्षेत्र अहिवारा से टिकट दी जिसमें भाजपा की टिकट से यहां चुनाव जीत कर अहिवारा के पहली विधायक निर्वाचित हुए।
भाजपा के 02 बार सरकार बनने पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाएं गए।
2013 और 2018 के चुनाव में डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को टिकट नहीं मिलने के बावजूद भाजपा के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता रहे। 2023 में भाजपा ने टिकट दी जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को 25263 मतों के अंतर से चुनाव हराया। डोमन लाल कोर्सेवाड़ा अहिवारा विधानसभा के अस्तित्व में आने के बाद वहां के पहले विधायक चुने गए। भाजपा के 04 बार कार्यकाल में उन्हें 02 बार अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाएं गए है।
पारिवारिक पृषठभूमि
डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का जन्म 12 अगस्त 1948 को बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम भेंडरा में हुआ था। उनके पिता का नाम स्व.श्री नम्मू दास कोर्सेवाड़ा है। डोमन लाल ने एमए राजनीति करने के बाद बीएड की ट्रेनिंग की है। उनका विवाह कमला कोर्सेवाड़ा से 4 मई 1970 को हुआ था। उनके 01 पुत्र व 02 पुत्रियां है।
वे अपने सह परिवार के साथ जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दुर्ग में निवास करते हैं। अहिवारा विधानसभा के गठन के बाद यहां के पहले विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ही थे। पेशे से शिक्षक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनताओ से विनम्र होकर मिलते थे इसके अलावा 2013 व 2018 में टिकट नहीं मिलने पर भी जनता के बीच सक्रिय बने रहे। अपने व्यवहार की सरलता के चलते डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को जीत हासिल हुआ।
अनुसूचित जाति आरक्षित अहिवारा विधानसभा में सतनामी समाज का बाहुल्य है और सतनामी समाज के राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का बड़ा प्रभाव रहा। जिसका समाज की धार्मिक आस्थाओं के तहत राजमहंत पर सहज,सरल,मिलनसार छवि विश्वास का लाभ मिला।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष
पूर्व वर्तमान की विशेष जानकारी
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद 2023 में भाजपा की सरकार डॉ.रमन सिंह मुख्यमंत्री के कार्यकाल में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। जिसमें दयालदास बघेल विधायक नवागढ़ को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ का प्रथम बार उपाध्यक्ष बनाएं गए। भाजपा की डॉ.रमन सिंह मुख्यमंत्री की 02 कार्यकाल 2008 में डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाएं गए।
भाजपा के 03 बार डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल 2013 में डॉ.सनम जांगड़े विधायक बिलाईगढ़ को की अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाएं गए।
सत्ता परिवर्तन 2018 कांग्रेस भूपेश बघेल के कार्यकाल में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों में बदलाव कर भुनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़ को अध्यक्ष और श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ तथा किस्मत लाल नंद विधायक सरायपाली को उपाध्यक्ष बनाएं गया था। जिसमें 01 अध्यक्ष और 02 उपाध्यक्ष बनाएं गए थे,जबकि भाजपा कार्यकाल में अध्यक्ष मुख्यमंत्री और उपाध्यक्ष एक को बनाया जाता हैं। भाजपा सरकार की 04 बार कार्यकाल विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2023 में गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाएं गए जिनको कैबिनेट मंत्री बनाने के बाद उनके स्थान पर हाल ही इस माह अक्टूबर 2025 में डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन का उपाध्यक्ष बनाएं गए हैं इसके पहले वे 2008 में एक बार इसके उपाध्यक्ष रह चुके हैं। विष्णुदेव साय सरकार ने डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की पुराने अनुभव वरिष्टता को देखते हुए उन्हें 02 बार अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन का उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है।