शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित

सारंगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 जुलाई 2024, जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अंलकरण शिक्षा दूत पुरस्कार 2023 से की गई सम्मानित। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेश साहू जिलाधीश सारंगढ़ -बिलाईगढ़, अनिकेत साहू एस.डी.एम.सारंगढ़, डॉ.वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर,एस.एन.भगत डी.ई.ओ.,रेशम लाल कोशले बी.ई.ओ.एवं बी.आर.सी.शोभाराम पटेल ने किया सम्मानित। वर्तमान में शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा शासकीय प्राथमिक शाला विशालपुर में पदस्थ है। लक्ष्मी हरदिहा को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किए जा चुके हैं सम्मानित। लगातार विगत 03 वर्षों से ब्लॉक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता की विजेता रही है। 

सन् 2022 - 23 जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोतिगता विजेता एवं संभाग स्तरीय टी.एल.एम. प्रदर्शनी में विजेता के रूप में सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले की नाम रोशन उन्होंने की। श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा ने उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार के सदस्य माता श्रीमती रामबाई हरदिहा स्टाफ से श्याम तिवारी, प्रकाश नायक एवं नमिता ईजारदार तथा मार्गदर्शक श्रीमती शोमा सिंह ठाकुर ए.बी.ई.ओ. सारंगढ़ को दी। इस अवसर पर सारंगढ़ की पूर्व विधायक केराबाई मनहर,भुवन मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विधि प्रकोष्ट छ.ग.,मनोज जायसवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा,अजेश अग्रवाल पूर्व जि.पं.अध्यक्ष, श्रीमती शिवकुमारी चौहान,चंद्रिका सिह ठाकुर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, दुर्गा प्रताप सिंह विधान सभा संयोजक,टीकाराम पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थी गण और सभी संकुल समन्वयक संकुल के प्राचार्य,व्याख्याता आदि अधिक संख्या में उपस्थित रहे।