एक पेड़ मां के नाम अभियान पुलिस लाईन खोखरा में जिला प्रशासन एवं वन मंडल द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम की गई आयोजन

Janjgir-champa News : प्रोटोकाल का पालन नहीं, कार्यक्रम अधूरा छोड़ कर चले गए तीनों विधायकजांजगीर (सुघर गांव)। 17 जुलाई 2024,एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाईन खोखरा में जिला प्रशासन एवं वन मंडल जांजगीर-चांपा द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद सहित कांग्रेस के 03 विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। मगर उद्बोधन के दौरान प्रोटोकाल का पालन नहीं किए जाने के कारण पामगढ विधायक शेषराज हरबंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, जांजगीर चाम्पा विधायक व्यास नारायण कश्यप नाराज हो कर कार्यक्रम को अधूरे छोड़ कर चले गए। जिला मुख्यालय के पुलिस कालोनी ग्राऊंड पास वन विभाग के द्वारा जिला स्तरीय वन महोत्सव के तहत पौधरोपण का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक जांजगीर -चांपा ब्यास नारायण कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह,विधायक पामगढ़ शेषराज हरबंश,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित जिला पंचायत के सदस्यों को बुलाया गया था।कार्यक्रम में एक - एक कर सभी अतिथियों को उद्बोधन के लिए बुलाया गया। विधायक कार्यक्रम को संबोधित भी कर चुके थे। मगर इस दौरान प्रोटोकाल का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए 03 विधायक नाराज हो गए और कार्यक्रम को बीच में छोड़ कर मंच से उतर कर जाने लगे तब डीएफओ प्रियंका पांडेय विधायकों के पास पहुंची और उन्हें पौधा रोपण करने के बाद जाने का आग्रह किया गया। मगर कार्यक्रम में प्रोटोकाल का पालन नहीं किए जाने की बात कहते हुए 03 विधायक चले गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कुसुम कमल किशोर, राजकुमार साहू, उमा राजेन्द्र राठौर,गुलाब सिंह चंदेल,अमर सुलतानिया,जिलाधीश आकाश छिकारा,एसपी विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद,अपर कलेक्टर एस.पी.वैद्य,जिला पंचायत सी.ई.ओ.गोकुल कुमार रावटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि,स्कूली छात्र - छात्राएं एवं नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

पौधे लगाने के साथ ही उसकी देखभाल जरूर करें : श्रीमती जांगड़े

 श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर चाम्पा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में सभी नागरिक,स्कूली बच्चें पौधे अवश्य लगाएं। पौधे लगाने के साथ ही उसकी देखभाल जरूर करें। श्रीमती जांगड़े ने बेल का पौधा लगा कर एक पेड़ मां के नाम अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल होने का आग्रह किया। अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है और सबसे महत्वपूर्ण है लगाए गए पौधे का देखभाल एवं संरक्षण करना। उन्होंने पौधा रोपण के साथ - साथ बिजली के दुरोपयोग कम करने एवं जल संरक्षण कर पर्यावरण के प्रति और अधिक जागरूक होने का संदेश दिया।जांजगीर चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अतिआवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति पौधे लगाये जिससे हमारे जिले में हरियाली आये। पेंड़ो से हमें शुद्ध वायु मिलती है जो जीवन के आवश्यक है।उन्होंने कहा पौधा रोपण हमारे बच्चों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक पेड़ मां के नाम अभियान को घर - घर पहुंचाएं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जन्मदिन,शादी,वैवाहिक वर्षगांठ एवं अन्य खुशी के अवसर पर एक पेड़ लगाने किया अपील।कार्यक्रम को गुलाब सिंह चंदेल ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम संचालन सतीश सिंह ने की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि,छात्र-छात्राएं,अधिकारी एवं नागरिकों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।