कुंवर सिंह राज
कोरबा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 10 जुलाई 2024,
जिले में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु 24 जुलाई 2024 तक विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। जिलाधीश वसंत के निर्देष पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा प्रचार-प्रसार रथ को रवाना किया गया। यह रथ जिले के सभी विकास खण्डों में घूम कर परिवार नियोजन के स्थाई तथा अस्थाई साधन के संबंध में जागरूकता प्रदान करेगा। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के दौरान ग्राम स्तर से जिला स्तर तक विशेष अभियान चलाकर पुरूष एवं महिला नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता व भ्रांतियों को दूर कर परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जनता को जागरूक किया जा रहा,इस पखवाड़े में लक्ष्य दंपतियों को उसकी पसंद के अनुसार परिवार नियोजन के अस्थाई साधन,जिला चिकित्सालय तथा विकास खण्डों में पुरूष एवं महिला नसबंदी शिविर का आयोजन शामिल है। शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार नियोजन के साधन निशुल्क उपलब्ध हैं। इसमें पुरुष एवं महिला नसबंदी,निरोध, गर्भनिरोधक गोली,अंतर इंजेक्शन,कॉपर टी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। नसबंदी उपरांत हितग्राहियों को महिला नसबंदी हेतु 2000 तथा पुरूष नसबंदी हेतु 3000 प्रोत्साहन राशि शासन द्वारा दिया जायगा। कोरबा जिलाधीश अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के परिवार नियोजन के पात्र इच्छुक दंपतियों से अपील जाहिर किया है,कि अपने परिवार को सीमित रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन के अस्थाई तथा स्थाई साधन का उपयोग करें। जिससे उनका परिवार सुखी और खुशहाल हो सके।